राजधानी में लाखों वोटरों ने मतदान से किया किनारा

0
108

देहरादून(संवाददाता)। सोमवार को हुए मतदान के बाद जनपद के एक सौ इकतालीस प्रत्याशीयो का भाग्य का फैसला ईबीएम में कैद हो गया। दस मार्च को उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला ईबीएम खुलने के साथ होगा। वही बाइस चुनाव की बात करे तो अकेले जनपद में साढ़े चार लाख मतदाताओं ने मतदान से दूरी बनाई,अपने मताधिकार का प्रयोग नही किया।
उतराखण्ड की आस्थाई राजधानी देहरादून की बात करे तो इस बार जनपद में कुल चौदह लाख सत्तासी हजार सात सौ पिचहत्तर कुल वोटर थे। जिसमे से सिर्फ नौ लाख उन्तालीस हजार छह सौ बहतर लोगो ने मतदान किया, जबकि साढ़े चार लाख वोटरों ने मतदान से दूरी बनाई। जिला निर्वाचन के द्वारा अंतिम जारी आंकड़ों पर गौर करे तो,जनपद में तिरसठ दशमलव सोलह प्रतिशत मतदान हुआ हो। भले ही चुनाव अयोग ने इस बार वोटरों को मतदान करने के लिए बहुत जागरूक किया था। लेकिन इसका असर देखने को नही मिला। चकराता,विकास नगर, सहसपुर, धर्मपुर, ऋषिकेश, राजपुर, मसूरी, रायपुर, कैंट, डोईवाला विधान सभा में मतदान में कमी आई। पूरे जनपद में कुल वोटर की बात करे तो सात लाख उन्नासी हजार एक सौ उनतालीस पुरुष और सात लाख आठ हजार पांच सौ सत्तावन महिला मतदाता थे। मतदान स्थलों पर लंबी लाइन भले ही देखी गई हो लेकिन मतदान के आंकडे बता रहे है कि अकेले देहरादून में ही लाखो की संख्या में लोगो ने मतदान से दूरी बनाई।

LEAVE A REPLY