कांग्रेस डूबता हुआ जहाज

0
96

टिहरी/ देहरादून(संवाददाता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जब हम अपराधी व माफिया के खिलाफ कार्यवाही करते है और अगर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार नहीं होगी तो वह सब यहां आकर तबाही मचायेंगें और कटाक्ष किया कि कांग्रेस पूरे देश में डूब गई है और जहां पर है वहां पर दोनों भाई बहन ही पर्याप्त है और तीसरे की जरूरत नहीं है इसलिए डूबते जहाज को वैसे ही छोड देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो हिन्दू की परिभाषा नहीं जानता उस पार्टी को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है और यह भी कहा कि माफिया व कांग्रेस का संबंध चोली दामन की तरह है इसलिए देशहित में उत्तराखण्ड के अन्दर ट्रीपल सरकार बनाये जिससे उत्तराखण्ड एक आदर्श राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ चले।
यहां टिहरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि में जहां चार धाम है और मां गंगा और यमुना का पावन उदगम स्थल है और देवभूमि को प्रणाम व नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि कल ही बताया गया कि आज उत्तराखंड जाना है और उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे है और पहले चरण में मतदान और सायं को बंद होगा। एक साथ दोनों राज्यों में चुनाव संपन्न होने है। 12 से 17 के बीच में देखा है नये भारत का नया उत्तर प्रदेश। सुरक्षित उत्तर प्रदेश और इस बारे काम किया गया है और उत्तराखंड मेरी जन्म भूमि है और दूसरा यह सीमांत प्रदेश भी है और राष्ट्रीय सुरक्षा से इस प्रदेश का अपना महत्व है और उत्तर प्रदेश से लगा हुआ राज्य है और हम सब की चिंता का विषय है। उत्तर प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करेंगें और यहां पर भाजपा की सरकार नहीं होगी तो यह दोनों माफिया व अपराधी उत्तराखंड में तबाही मचायेगें। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में आने से कोई रोक नहीं सकता है और उतनी ही सीट भाजपा 2०22 में पहले ही तर्ज पर सीटें लायेगें। प्रथम चरण के मतदान में रूझान भाजपा के पक्ष में रहा और उत्तर प्रदेश में परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री का यशस्वी नेतृत्व व मार्गदर्शन, डबल इंजन की सरकार प्रदेश में भाजपा व केन्द्र में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि अपराध व अपराधियों के लिए जीरों टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य होता हैपर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हर तीसरे दिन एक दंगा होता था और कफ्र्यू लगा रहता था जिसमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड, बुलंदशहर सहित अन्य प्रमुख शहर है और वहां पर प्रतिष्ठित परिवारों ने बेटियों को दूसरी ओर भेज दिया और वहां पर व्यापारी पलायन होता था और भाग रहे थे।
उन्होंने कहा कि क्योंकि सुरक्षा का गंभीर संकट था लेकिन आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे सुरक्षित प्रदेश बन गया है और सुंदर प्रदेश और भव्य कुंभ व दिव्य कुंभ का आयोजन किया जाता है और आज कांवड यात्रा में लोग धूमधडाके के साथ हर हर का नारा लगाने थे और किसी को भागने लायक नहीं छोडता लेकिन कोई कहीं से निकल गया और समस्या आपके लिए खडी करेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयेंगें और जायेंगें देश रहना चाहिए यह महत्वपूर्ण है और इसके साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए और राष्ट्र धर्म को लेकर कार्य करते है और आज जो स्थिति है उस स्थिति के लिए अपील करने आया हूं। कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र देखा है और देवभूमि मुस्लिम विश्वविद्यालय बनायेगी और चार धाम के बारे में बात करती तो सबके मन में ए नया उत्साह होता और प्रधानमंत्री इस दिशा में काम करते है और राज्य की मौजूदा सरकार ने अच्छा प्रयास किया और अकेले उत्तराखंड में प्रकृति व परमात्मा की इतनी असीम कृपा है कि अकेले पर्यटन से ही यहां लाखों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है और जिस धार में जायेंगें देवी का मंदिर व देवालय जरूर मिल जायेगा। जिस घाटी में चले जायेंगें वहां एक नई गंगा मिल जायेगी यही उत्तराखंड की पहचान है और यहां के गंगा जल व यमुना जल नीचे निकालता है और उस जल का आचमन करते है और राज्य का जवान भारत की सीमा कीरक्षा करता है तो अच्छा लगता है और हाल ही में सीडीएस स्वर्गीय विपिन रावत को खोया है और टिहरी महोत्सव में आने का सौभाग्य मिला और सीडीएस उनके साथ थे।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पास क्या नहीं है और राष्ट्रीय सुरक्षा पर कांग्रेस छेद कर खिलवाड करना चाहती है जब कोई पार्टी लावारिस होती है तो यही हाल कांग्रेस का है नेतृत्व विहिन एक नई होड चली है कि हिन्दुओं को कितना वह स्वयं भी नहीं जानते की वह हिन्दू भी है और नाना परनाना कहते थे कि स्वामी विवेकानंद ने कहा कि गर्व से कहो हम हिन्दू है हिन्दू हमारी सांस्कृतिक पहचान है और दुनिया में कहीं जाते है इस संबोधन से जाने चाते है और हिन्दू संबोधन से संबोधित किया जाता था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पूर्वज कहते थे कि हम एक्सीडेटल हिन्दू है और वह हिन्दू की व्याख्या कैसे कर सकते है और कोई ऐसी गलती नहीं करना है जिससे पछताना पडे और कोई ऐसा कार्य नहीं करना और उत्तराखंड अच्छी दिशा में चल रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार आगे बढा रही है और यह त्रिपल इंजन हो जाता है और देहरादून ग्रीन फील्ड की कार्यवाही आगे बढाना है तो तुरंत एनओसी दे दी और उत्तराखंड को अच्छी कनेक्टिविटी मिले और उसके लिए जितनी जमीन चाहिए मिल पायेगी। विकास से युवाओं को एक नया जीवन दे सकते है और जीवन में बदलाव ला सकते है और उत्तराखंड इस दिशा में आगे बढा है और प्रतापनगर को जोडने के लिए सेतु के निर्माण के कार्यवाही चल रही थी और अब वह बन गया है और यहां पर हर घर नल की ओर उत्तराखंड बढ चुका है और हर गांव डिजिटल क्रांति की ओर बढ रहा है और परम्परा संस्कृति को बचाने के लिए आधुनिक विकास के लिए कार्य करना होगा और यह तभी सार्थक है जब सुरक्षा रहेगी और सुरक्षा दोनों कारणों से राष्ट्रीय सुरक्षा व पेशवर अपराधियों से भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि इस सुरक्षा के लिए उत्तराखंड भाजपा की सरकार आनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किशोर उपाध्याय स े15 वर्ष पहले कहा था कि कहां पडे है और संसद के सैंट्रल हाल में कहा कि कांग्रेस में अपनी जिंदगी खफा रहे है और भाजपा आपके मन की काम भाजपा करती है और जब भाजपा में किशोर उपाध्याय शामिल हुए थे तो टवीट कर बधाई दी और
केदारनाथ धाम का दर्शन करने डेढ साल पहले आया था और कांग्रेस की सरकार में केदारनाथ उजड गया था और आज भव्य व दिव्य धाम बन गया है। पीएम ने देश के विकास के लिए समग्र विकास किया और केदारनाथ बदरीनाथ आगे बढ रहा है और गंगोत्री यमुनोत्री में भी काम हो रहा है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा और 5०० वर्ष पुराना मामला और कांग्रेस ने कभी अपनी एजेंडा में नहीं लिया है और कांग्रेस इसका जीता जागता उदाहरण है और राम जन्म भूमि का विरोध करती थी। चार धाम तो दूर, यहां पांचवा धाम सैनिक धाम होगा। उत्तराखंड में पांचवां धाम वीर भूमि व देवभूमि इसे स्वीकार नहीं करेगी।

LEAVE A REPLY