पहाड़वासियों के मन में कमल खिला गये मोदी

0
108

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में भले ही यह भोपू बजाया जा रहा हो कि गढवाल व कुमांऊ में भाजपा की बडी हार दिखाई दे रही है लेकिन पुष्कर सिंह धामी ने अपने छह माह के कार्यकाल में जिस तरह से गढवाल व कुमांऊ को एकसाथ साधने का मिशन चलाया उसी के चलते देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी को अपना सखा बनाया और धामी की सत्ता में एक बार फिर वापसी का रास्ता साफ करने के लिए प्रधानमंत्री श्रीनगर गढवाल की धरती से जब उत्तराखण्ड के विकास को लेकर गरजे तो उसे सुनकर पहाड की जनता भी गद्गद् हो गई और चारो तरफ उस समय एक खुशी का लम्हा महिलाओं व पुरूषों में देखने को मिला जब प्रधानमंत्री ने मंच से गढवाली भाषा में मातृशक्ति को नमन करते हुए अपने भाषण की शुरूआत की। मोदी के करिश्माई भाषण से पहाड गद्गद् हो गया और हर तरफ एक ही आवाज सुनने को मिली कि वह पार्टी प्रत्याशी को नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री पर अपनी आस्था रखते हुए भाजपा को अपना मत देंगे। प्रधानमंत्री के जादुई भाषण से पहाड के सभी भाजपा उम्मीदवारों के चेहरों पर इस तरह से लाली आ गई मानों उन्हें आज ही अपनी जीत का आशीर्वाद मिल गया हो।
आज श्रीनगर में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे तो उन्हें सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमडा हुआ था और इस हुजूम में बडी संख्या में महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई। उत्तराखण्ड से असीम प्रेम रखने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जैसे ही मंच पर आकर गढवाली भाषा में दोनो हाथ जोडकर महिलाओं को प्रणाम किया तो वहां की वादी तालियों से गूंज उठी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कि विकास की राजनीति करने में विश्वास रखते हैं उन्होंने मंच से साफ कहा कि भाजपा ने जो अपना संकल्प पत्र राज्य की जनता के सामने रखा है वह संकल्प पत्र राज्य के विकास को आगे बढायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब तक मंच से बोलते रहे और अपने विजन को लेकर उन्होंने जिस तरह से आवाम के सामने अपना खाका रखा तो उससे पहाड की जनता के मन में पिछले लम्बे समय से भाजपा को लेकर चली आ रही नाराजगी एक झटके में ही हवा-हवाई होती हुई दिखाई दी। पहाड के उम्मीदवारों के पक्ष में जिस तरह से मोदी ने आज श्रीनगर में मंच से कांग्रेस को दहाडते हुए उसे सत्ता लोभित और वंशवाद की राजनीति करने वाली बताया। मोदी का आज भाषण किसी जादुई करिश्में से कम दिखाई नहीं दिया और वहां आई भीड से जब बातचीत की गई तो उनका यही कहना था कि कौन प्रत्याशी चुनाव लड रहा है इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है और वह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा उत्तराखण्ड में विकास का जो खाका रखा गया है उसको देखते हुए वह भाजपा को ही अपना मत देंगे। 2०17 की तरह भाजपा को 2०22 के विधानसभा चुनाव में भी उत्तराखण्ड के अन्दर मोदी लहर का करिश्मा दिखेगा ऐसा भाजपा को पूर्ण विश्वास है।

LEAVE A REPLY