युवा बेरोजगार, शिक्षा का बंटाधार और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार

0
133

देहरादून(संवाददाता)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा है कि देश व प्रदेश में डबल इंजन की नहीं बल्कि डबल भ्रष्टाचारी सरकार है और युवा बेरोजगार है, शिक्षा का बंटाधार है और महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम पर है लेकिन महंगाई से निपटने के लिए भाजपा के पास कोई नीति नहीं है और केन्द्रीय मंत्री कह रहे है कि यदि प्याज महंगा है तो खाना ही छोड़ दो। यहां कांग्रेस मुख्यालय में युवा बेरोजगार, शिक्षा का बंटाधार, महिलाओं पर अत्याचार पर श्वेत पत्र का विमोचन किया गया और जिसमें आंकडे दर्शाये गये और इसके बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में डबल इंजन की नहीं डबल भ्रष्टाचारी व डबल फेलियर सरकार है और पहाडों में निवास करने वाली महिलाओं का जीवन संघर्षशील होता है और आज उनके सपनों को चकनाचूर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया जाता है लेकिन रोजगार न देने पर पकौड़े तलने को कहा जा रहा है जिससे युवाओं के सपने चकनाचूर हो रहे है। उन्होंने कहा कि 28 साल का युवा आज नशे की गर्त में जा रहा है क्योंकि रोजगार न मिलने पर आखिरकार वह क्या करेगा। उन्होंने कहा कि रोजगार नहीं है और नौकरियां कहा है धार्मिक उन्माद और नफरत फैलाई जा रही है और आवाज उठाने पर उन पर लाठियां भांजी जाती है और कोरोना संक्रमण काल से पहले ही 45 सालों में बेरोजगारी दर सबसे अधिक पहुंची है और यूपीए में महिलाओं की भागीदारी 26 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक पहुंच गई है और 2०21 में तीन करोड लोग बेरोजगार हो गये और 14 करोड लोगों की नौकरियां चली गई।
उन्होंने कहा कि अमीरों की आय 12 लाख 73 हजार 822 करोड़ बढ़ गई है और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सूट बूट की सरकार की संज्ञा दी थी और वह सच साबित हो गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सरकारी आंकडों के अनुसार आठ लाख से अधिक युवक व युवतियां पंजीकृत बेरोजगार है और जिसमें सर्वाधिक बेरोजगार स्थाई राजधानी में है जिनकी संख्या 71,534 है। उन्होंने कहा कि 2० से 3० आयु वर्ग के नौजवान 56 प्रतिशत बेरोजगार है और पलायन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 52 प्रतिशत बेरोजगार है सेवा चन आयेाग के 854 पदों के लिए दो लाख 19 हजार आवेदन आये और पीएचडी डिग्रीधारक को भी नौकरी नहीं मिल पा रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी रीति सदा चली आई और जो कह पाये वही सही की कहावत चरितार्थ करती है और शिक्षा का लगातार बजट घटाया जा रहा है और एक लाख 1० हजार स्कूल में केवल एक ही शिक्षक है और शिक्षकों के लाखों पद खाली पड़े हुए है और नियुक्तियां टेलेंट के आधार पर नहीं बल्कि आरएसएस की विचारधारा के अनुसार की जा रही है।
उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति को दबाने का काम किया जा रहा है और कांग्रेस की यूपीए सरकार शिक्षा का अधिकार लाई और आज एजुकेशन सेस के नाम पर जनता से वसूली की जा रही है और एक लाख आठ हजार 18० करोड़ रूपये का केन्द्र सरकार ने इस्तेमाल नहीं किया गया है और कोरोना संक्रमण काल में भी स्कूलों में फीस माफ तक नहीं की गई और स्कूल व उच्च शिक्षा के चार लाख पद खाली है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीन लाख 2० हजार पद रिक्त है और उत्तराखंड में 57 हजार पद रिक्त है और उन पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई और इन पदों को भरा नहीं गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण देती आ रही है और हाथरस में दलित बेटी के साथ दुष्कर्म होने के बाद पुलिस पेट्रोल डालकर जला देती है और केन्द्र सरकार के कार्यकाल में तीन लाख 71 हजार 5०3 जघन्य अपराध होते है और महिलायें सुरक्षित नहीं है और कांग्रेस की यूपीए सरकार ने निर्भया को बचाने के लिए पूरी कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाये और निर्भया फंड बनाया गया और 6 हजार 213 करोड रूपये में से 4००० करोड रूपये जारी किये गये और उसमें तीन हजार करोड़ रूपये ही खर्च करपाई है यह सरकार। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर महंगाइ की मार चरम पर है। 4०० रूपये वाला गैस सिलेंडर एक हजार रूपये तक पहुंच गया है और केन्द्र सरकार ने विज्ञापनों में करोड़ों रूपये लुटा दिये और यह सरकार महिला विरोधी है। उत्तराखंड में चार धाम चार काम को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किया जायेगा और इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
इस अवसर पर प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने कहा है कि जो नहीं बना सकते घोषणा पत्र वो क्या देंगें युवाओं को रोजगार पत्र, डबल भ्रष्टाचारी सरकार को चुनाव पूर्व ही इस्तीफा दे देना चाहिए और 2०17 का घोषणा पत्र को ही रिपीट कर दो क्योंकि उसमें से तो कुछ भी नहीं किया गया और चुनाव पूर्व ही हार स्वीकार कर ली है जो घोषणा पत्र जारी नहीं कर पाये है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा पर यूपीए सरकार ने 1०० का काम दिया और अब केन्द्र सरकार ने 93 हजार करोड के बजट को 73 हजार कर दिया और 1०० दिन की बजाय रोजगार 38 दिन और बजट के बाद 3० दिन हो जायेगा और यह कार्य इसी डबल भ्रष्टाचारी सरकार में ही हो सकता है। इस अवसर पर वार्ता में महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री विजय सारस्वत, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, कोमल वोहरा, अजय संह, परिणिता बडोनी, शांति रावत आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY