हरिद्वार, लक्सर(संवाददाता)। विजय संकल्प रैली सीमावर्ती गांवों में भ्रष्टाचार नहीं होने देंगें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देवभूमि के उत्तराखंड की पवित्र भूमि पर राष्ट्र रक्षा का यज्ञ भी जनता है और 1822 में आजादी का बिगुल बजा था और इस परम्परा को प्रणाम करते हुए पूर्व सीडीएस जनरल विपिन रावत जो राज्य का गौरव है और उन्हें नमन करता हूं ओर हर वीर को प्रणाम करता हूं जिन्होंने उत्तराखंड की धरती से प्रेरणा लेकर देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों में भ्रष्टाचार नहीं होने देंगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विकास की दौड में उतराखंड को पीछे धकेलने का काम किया है और उत्तराखंड इन्हें कभी क्षमा नहीं नहीं करेगा और कांग्रेस के गुनाह को याद करते हुए भाजपा के लिए मतदान करना है।
उन्होंने वर्चुअल विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार में भाजपा को लेकर भरोसा है उत्तराखंड का आशीर्वाद भाजपा के साथ धामी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत में सरकार एक बार फिर तय है। उन्होंने कहा कि चुनाव राज्य का सपना पूरा करने वाले व उत्तराखंड के निर्माण को छल से रोकने वालों के बीच में एक ओर भाजपा है और जिसने अपनी सरकार में आने के बाद में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में राज्य बनाया। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर वह लोग है जिन्होंने उत्तराखंड के निर्माण को रोकने का षडयंत्र किया और रोढे अटकाये और जो लोग उत्तराखंड को राज्य के रूप में नही देखना चाहते थे वह उत्तराखंड का विकास देखना चाहते है क्या करेंगें और वहं आपके संसाधनों की लूट बंद व कारनामों को बंद करेंगें क्या और क्या कभी सुधरे है क्या वह कभी नहीं सुधरेंगें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हमारे आपके लिए देवभूमि है और वह लोग उत्तराखंड को अपनी तिजौरी समझते है और अपना एटीएम समझते है और लूटते रहना चाहते है अपनी जेबे भरते रहना चाहते है यही उनकी मानसिकता है।
उन्होंने कहा कि देवभूमि की देवतुल्य जनता ने तय कर लिया है कि इन्हें मौका नहीं मिलने वाला है और यह पुण्य प्रदेश भ्रष्टाचार का पाप नहीं करने देगा। कुछ लोग ऐसे होते है जो खुद अच्छा नहीं करना चाहते दूसरा अच्छा काम कर दे तो उनके पेट में दर्द हो जाता है। उत्तराखंड को लेकर कांग्रेस पार्टी का यही रवैया रहा है और इनकी इच्छा के खिलाफ उत्तराखंड बन गया और वह आज तक भडास निकाल रहे है और उत्तराखंड को पीछे धकेलने के लिए देश की सुरक्षा को ताक पर रखने में संकोच नहीं किया। जानबूझकर सबसे पिछडा बनाये रखा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सीमावर्ती गांवों में प्राथमिकता के आधार पर वैबरेंट विलेज के नाम योजना और सीमा वर्ती गांवों में सुविधायें दी जायेगी और पर्यटन को बढावा दिया और जिस पार्टी में विकास न हो वह लाख वायदे कर ले सत्ता मिल गई तो क्या करेंगें जनता उत्तराखंड के सपनो का गला घोटने का पाप, दशको पीछे छोड़ दिया और देश की सुरक्षा दांव पर लगाने का, उत्तराखंड इन्हें क्षमा नहीं करेगा 14 फरवरी को कांग्रेस के गुनाहों को ाद करते हुए भाजपा के कमल के लिए मतदान करना है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से चीजे कैसे बदलती है ाअैर विकास पर लगे ब्रैक कैसे खुलते है और ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर पिछली सरकार वेट पर वेट करती रही और केन्द्र व राज्य में कांग्रेस की सरकार डबल ब्रेक वाली सरकार थी तीन चार सालों में चार करोड रूपये खर्च किये थे और 2०14 में केन्द्र में मुझे सेवा करने का मौका दिया और एक ब्रेक हटाया और ऋषिकेाश दिल्ली से जोर लगाते थे तो देहरादून में ब्रेक लगा दिया जाता था और साढे पांच हजार करोड खर्च किया। उन्होंने कहा कि पहाडों पर रेल का काम पूरा हो जायेगा और पांच पीढी ने इंतजार किा और दिल्ली देहरादून मार्ग का काम किया गया है उन्होंने कहा कि यूपी से क्लीरिरेंशन का बहाना बनाया और भाजपा की डबल इंजन की सरकार और यह ब्रेक लगाने वाले मौके की तलाश में है और उत्तराखंड को गति व प्रगति के साथ डबल इंजन की सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार श्री हरि का द्वार जहां भगवान है वहां लक्ष्मी जाती है और यह क्षेत्र दिल्ली व दूसरे हिस्सों को जोडता है और उद्योग वपर्यटन की आवश्यकता है और डबल इंजन सरकार ने हरिद्वार देहरादून विकास को तेज गति से आगे बढाने का काम किया है और एक्सप्रेस वे समय को घटायेगा, और हरिद्वार के उद्योगों को फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि जौली ग्रांट में टर्मिनल तैयार किया है और पर्यटकों को लाभ, गंगा में जहाज चल रहे है और इसका लाभ गंगा बैल्ट हो होगा, रिंग रोड के लिए डेढ हजार करोड की मंजूरी दी गई है और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया है। हमारे लिए उत्तराखंड का विकास यहां की सेवा हामरे लिए पुण्य का काम है। हरिद्वार व उत्तराखंड के लिए जी जान व पवित्र मन से काम कर है और यह घर द्वार व परिवार क लिए काम करते है और नमामि गंगे अभियान शुरू किया और मां गंगा निर्मल हो रही है। उन्होंने कहा कि जब वह सत्ता में तो मां गंगा को नहर घोषित कर दिया था और ताकि खनन और लूट माफिया अपना खेल खेल सके झूठ का षंडयंत्र व पाप इनकी कारस्तानी व कारनामें है और इनके फैसले को पलट कर गंगा को लूटने का काम बंद किया।
उन्होंने कहा कि और यहां की संस्कृति में जरा भी आस्था होगी तो ऐसा करने की सोच नहीं सकता और जनता ने पापों की सजा दी और पवित्र भूमि में तुष्टिकरण कर रहे है मुस्लिम यूनिवर्सिटी राज्य की जनता की आंख खोलने के लिए काफी है और जब यह सत्ता में थे तो राज्य की पहचान छिपाने के लिए कई प्रयास किये। यूपी में योगी फिर आ रहे है और योगी जी जब आते है और यहां कांग्रेस की सरकार होती तो यहां आकर अपराधी अपना ठिकाना बना देते और खातिरदारी होती और वोट बैंक भी बन जाते।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मौका नहीं देना है और जिन्होंने दशकों तक पहाडों के लिए एक काम नहीं किया और नये नये नारे लेकर आ रहे है और पहले चार धामों की सुध ले लेती तो लोगों को पलायन नहीं करते। केदारनाथ में पुनर्निमाण डबल इंजन सरकार बनने पर, जो हुआ संतोष इस भूमि से विशेष नाता है और बहुत काम करना है। पर्यटन ठप्प होने से राज्य को नुकसान हो रहा था वह पिफर पटरी पर लौट रहा है और जो काम हो रहे है और वह सबके सामने है। 12००० करोड खर्च कर चारधाम में कार्य कर रही है और ऑल वेदर रोड बनाई जा रही है और पर्वतमाला परियोजना की घोषणा की है और पर्यटन व रोजगार बढेगा और युवा अपने सपनों को पूरा कर सकेंगें। जन सामान्य तक विकास पहुंचे और जीवन को बेहतर हो सके। इलाज व शिक्षा नहीं होती थी और सुध लेने वाला कोई नहीं होता था। अटल ने द्धषिकेश में एम्स की घोषणा की थाी और प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को घर मिल रहा है। कई किमी पैदल चलकर महिलायें पानी लाती थी औरउज्जवला योजना के जरिये मुफ्त सिलेंडर, जल जीवन मिशन से गांव में जल दिया जा रहा है और हमारे प्रयासों पर ब्रेक नहीं लग रहा हे और कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे है।
उन्होंने कहा कि घसियारी योजना के राज्य सरकार कर काम रही है किसानों को सम्मान, आर्गेनिक खेती के लिए काम किया जा रहा है और इस मूवमेंट का ेआगे बढाना है और सपने लेकर उत्तराखंड आगे बढ रहा है और 2०25 में 25 साल पूरा होगा उत्तराखंड दशक केन्द्र व राज्य सरकार सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह जरूरी है कि अगली सरकार युवा नेतृत्व व पुष्कर सिह धामी क ेनेतृतव में बीजेपी तेज विकास का कार्य करेगी और राज्य पर भरोसा, क्षमता वान महिलाओंं पर पूरा विश्वास है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि एपीएल बीपीएल अन्य श्रेणी में होगा उस श्रेणी के लोगों को मुफ्त लाभ दिया जा रहा है और उज्जवला योजना में महिलाओं के आंख के आंसू पोछने का काम किया और चूल्हा फूंकते हुए थक जाती है और गैस मुफ्त गैस देने का काम मोदी सरकार शौच जाने के लिए कठिनाई होती थी और अब हर घर शौचालय बन गये है।
किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है और वन नेशन वन राशन कार्ड हो प्रधानमंत्री मोदी के बनने से देश में योजनायें बनी और जीवन में परिवर्तन व जीवन स्तर पर कार्य किया और साठ वर्षों तक देश को लूटने का काम किया और कुछ लोगों को ध्यान में रखकर योजनायें बनाई जाती थी। गरीब व अंतिम छोर के लोगों के लिए योजनायें बन रही है मोदी है तो मुमकिन है हरिद्वार, दिल्ली देहरादून ऋषिकेश से चार धाम व हरिद्वार से नजीबाबाद , सडकों का जाल बिछ गया है और बडे बडे लोग आये और बडी बडी बाते कर रहे है। यहां पर वोट काटने के लिए प्रत्याशी उतारे है। उन्होंने कहा कि एक एक वोट नरेन्द्र मोदी को मजबूत करेगा और देश का विकास हो रहा है और हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है और अभूतपूर्व काम किया गया और यहां पर वायदा करने वाले मेडिकल कालेज का काम भाजपा की सरकार में हो रहा है। मुख्य सेवक के रूप में पांच माह में 55० से ज्यादा फैसले लिये है और हर सैक्टर में फैसले लिये। आपदा के लिए तमाम लोगों को सहायता राशि, परिवहन, होटल, सांस्कृतिक, युवक मंगल दल व महिला दल के खातों में धनराशि दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है और भारत आगे बढ़ रहा है और हरिद्वार मेडिकल कालेज, ऊधम सिंह नगर में मेडिकल कालेज का काम, साठ वर्षौं तक शासन करने के बाद गरीबी देने का काम किया है और तुष्टिकरण की बात करते है और उन्होंने देश को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एक पार्टी के परिवार के लोगों ने 6० वर्षों तक शासन किया है और जो कर्म नहीं करते थे वह भी कर्म करने के लिए मजबूर हो रहे है और आज वह टीका व गंगा आरती में शामिल हो रहे है। अस्पताल बन रहे है और रेलवे स्टेशन व हवाई अडडे बन रहे है और कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया गया और हम सरकार में आयेंगें तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनायेंगें और मां गंगा यमुना व चार धाम का प्रदेश है। इनके राज्य को गर्त में ले जाने वाले है और 14 फरवरी को कमल के फूल पर बटन दबाना है और ऐसी सरकार बनानी है डबल इंजन और डेढ लाख करोड की योजनायें यहां पर शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या ज्यादा होती है ओर हरिद्वार लक्सर की भूमि से भारी बहुमत कमल को खिलाने वाले है और संजय गुप्ता को जिताने वाले है। उन्होंने कहा कि 56 स्थानों पर इस प्रकार की रैली हो रही है।
