भट्ट बोलेः धामी सरकार का उत्तराखण्ड में होना जरूरी

0
106

उत्तराखण्ड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने राष्ट्रीय नेताओं को प्रदेेश के चुनावी रण में उतारने के लिए हरी झण्डी दे दी है और भाजपा सांसद अजय भट्ट का साफ कहना है कि उत्तराखण्ड में धामी सरकार का होना जरूरी है और यह भी दावा किया कि उत्तराखण्ड में भाजपा 60 प्लस के लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखण्ड के सभी भाजपा नेताओं पर पैनी नजर रखे हुये हैं और राज्य के सभी बडे नेताओं को साफ संदेश दिया गया है कि उत्तराखण्ड में भाजपा की सत्ता लाने के लिए सब एकजुट होकर काम करेंगे और उत्तराखण्ड को भविष्य में आदर्श राज्य बनाने के लिए वह धामी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढेंगे। नरेन्द्र मोदी का करिश्माई जादू आज भी उत्तराखण्ड में बरकरार है और यही कारण है कि भाजपा को पूर्ण विश्वास है कि राज्य की जनता नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड विजन को देखते हुए एक बार फिर उत्तराखण्ड के अन्दर कमल को खिलाने के लिए दस फरवरी को भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करेंगे।
देहरादून(द्ब5द्गह्न[द्म द्यड्डशद्मठ्ठठ्ठद्मह्म्द्म)। प्रधानमंत्री मोदी की आठ फरवरी को नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के लिए वर्चुअल रैली का कार्यक्रम तय किया गया है। इस रैली के संयोजक प्रदेश महा मंत्री सुरेश भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नैनीताल लोकसभा क्षेत्र 14 विधानसभाओ में 56 स्थानों पर,यानि हर विधानसभा में चार स्थानों पर, एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मतदाताओं को संबोधित करेंगे। भट्ट ने बताया कि पीएम मोदी की रैली सोशल मीडिया के जरिए आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य बीजेपी कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जाएगा। भट्ट ने बताया कि कल बागेश्वर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे।इस कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर ली गयी है। नड्डा के बागेश्वर दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भट्ट ने कहा वे स्वयं इस कार्यक्रम में नड्डा के स्वागत के लिए मौजूद रहँगे। प्रदेश महामंत्री भट्ट ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कालाढूंगी विधानसभ में बीजेपी प्रत्याशी बंशीधर भगत के लिए प्रचार करेंगे, पार्टी स्तर पर गडकरी के कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की जारही है। भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं भी उत्तराखंड का दौरा करना चाहते है उन्हें निर्वाचन आयोग की अनुमति मिली तो उनका भी कार्यक्रम अल्मोड़ा के लिए तय किया जा सकता है। भट्ट ने कहा उत्तराखंड में धामी सरकार का होना जरूरी है,डबल इंजन की सरकार के होने से केंद्र द्वारा उत्तराखंड में।शुरू की गई एक लाख चालीस हजार करोड़ की योजनाओं को समय से पूरा करने में आसानी रहेगी, क्योंकि आम तौर पर देखा गया है कि जिन राज्यो में विपक्ष की सरकार है वहां केंद्र की योजनाये या तो लागू नही की जाती और जहां लागू होती है वो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। भट्ट ने कहा उत्तराखंड में बीजेपी सिक्सटी प्लस के लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है। हमने पिछली बार से तीन सीटे ज्यादा लेकर आनी है,ऐसा हमारे कार्यकर्ताओ में उत्साह है।

LEAVE A REPLY