धामी की जनसभाओं में उमड रहा हुजूम

0
113

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कुमाऊ के पर्वतीय जिलों में धुआंधार प्रचार अभियान जारी रखा और जहां-जहां वह निकले तो उनके साथ सैकडों लोगों का हुजूम उमडा चला गया। धामी की जनसभा में जिस तरह से अपार भीड जुडी उसे देखकर धामी ने कहा कि यह भीड इस बात की गवाह है कि वह राज्य को आदर्श राज्य बनाने के लिए विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।
इस दौरान उन्होंने धारचूला (पिथौरागढ़) रानीखेत बाजार (अल्मोड़ा) रामनगर बाजार (नैनीताल) आदि कई क्षेत्रों में जनसभाएं, जनसंपर्क अभियान कर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों को विजय बनाने के साथ प्रदेश में भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनाए जाने के लिए जनता से आशीर्वाद भी मांगा। पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी प्रत्याशियों के लिए जहां सडकों पर घूम-घूमकर जनसम्पर्क किया वहीं उन्होंने सभायें भी की और कहा कि भाजपा हमेशा विकास की राजनीति करती है जबकि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास रखती है। पुष्कर ंिसह धामी ने कुमांऊ के अपने दौरे में हुई हर जनसभा में आवाम के सामने नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में हो रहे विकास का खाका रखा और कहा कि नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड को लेकर एक बडा लगाव है और वह राज्य को एक आदर्श राज्य के रूप में देखने के लिए हमेशा अगली पक्ति में खडे हुये दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सत्ता में वापसी के बाद बेरोजगारों के लिए जहां रोजगार मुहैय्या कराना सरकार की पहली प्राथमिकता रहेगी वहीं राज्य में पर्यटन व तीर्थाटन को बढाना भाजपा का पहला संकल्प है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य का अगर विकास करना है तो भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का दायित्व आवाम पर है।

LEAVE A REPLY