देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और वह किसी भी जिले में प्रचार करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। गढवाल से लेकर कुमांऊ के हर जिले में धामी अपनी दस्तक दे रहे हैं और इसी के चलते आज वह डीडीहाट पहुंचे तो हैलीकॉप्टर से उतरते ही अपनी जन्मभूमि की मिट्टी को माथे पर लगाने के बाद अपने प्रचार अभियान की शुरूआत की। धामी ने जैसे ही मिट्टी को माथे पर लगाया तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी जीत के खुलकर नारे लगाये और दावे के साथ कहा कि सीएम की मेहनत से भाजपा एक बार फिर राज्य में सत्ता पर जरूर काबिज होगी।
पुष्कर सिंह धामी ने जहां बीते रोज खटीमा में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार किया और कुमांऊनी में आवाम से सीधा संवाद कर उन्हें कमल के बटन पर खुलकर दबाने का वचन लिया वहीं आज सुबह पुष्कर सिंह धामी हैलीकॉप्टर से सीधे डीडीहाट पहुंचे और वहां उनके समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाये। पुष्कर ंिसह धामी अपनी जन्मभूमि पर आते ही भावुक हुये और उन्होंने सबसे पहले मिट्टी को माथे पर लगाकर नमन किया और उसके बाद उन्होंने अपने प्रचार का बिगुल बजा दिया।
पुष्कर सिंह धामी ने जगह-जगह नुक्कड सभाओं के साथ कनाली छीना में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की। चम्पावत के टनकपुर में भाजपा प्रत्याशी की जीत को आसान बनाने के लिए पुष्कर सिंह धामी ने आवाम से सीधा संवाद किया। पुष्कर ंिसह धामी की जनसभाओं में जिस तरह से जनसैलाब उमडकर आ रहा था उससे भाजपा नेता व कार्यकर्ता गद्गद् दिखाई दिये और मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने अपार भीड़ को देखकर खुले मंच से कहा कि इलाके की जनता ने भाजपा के विकास के लिए मतदान करने का मन बना लिया है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आवाम इस बार फिर राज्य के विकास के लिए प्रदेश के अन्दर कमल खिलाने का मन बना चुका है।
