सेवादल ने की कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील

0
124

देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने वार्ड 78 टर्नर रोड में सैनिक कॉलोनी सी 13 उगल भट्टा क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और कांग्रेस के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर कहा गया कि कांग्रेस ही राज्य का सुनियोजित विकास कर सकती है।
इस अवसर पर सेवादल के प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी पीयूष गौड के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस की नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हुए धर्मपुर क्षेत्र के प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल के समर्थन में वोट मांगें। इस अवसर पर गौड ने कहा कि आज प्रदेश व देश में महंगाई चरम पर है और केन्द्र व राज्य की सरकार ने महंगाई को नियंत्रित करने का कोई काम नहीं किया है जो चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का वायदा है कि वह प्रदेश के चहुंमुखी विकासÓआवाम की खुशहाली और अमन चैन के लक्ष्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हुए अपनी कसौटी पर खरी उतरेगी। उन्होने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते बड़ी संख्या में दूसरे दलों के लोगों का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका विशेषकर ग्रामीण व गरीब आदमी त्रस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पिछले पांच साल के शासन में राज्य का विकास ठप्प हो चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य का कर्मचारी वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी चरम पर है और बेरोजगारों को किसी भी प्रकार की कोई नौकरी राज्य सरकार ने नहीं दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछली कांग्रेस सरकार के समय जिन जनहित की योजनाओं को शुरू किया गया था और भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भाजपा के कुशासन से उबरना चाहती है और एक बार फिर से कांग्रेस को सत्ता सौंपकर राज्य में विकास को आगे बढाना चाहती है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आज कांग्रेस के पक्ष में माहौल है और राज्य में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही राज्य का विकास करने में सक्षम है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी कांग्रेस सेवादल पीयूष गौड़, जिला उपाध्यक्ष सेवादल रविंद्र जैन, महानगर सचिव अकरम, वार्ड 78 के अध्यक्ष विजेंद्र कन्नौजिया, वार्ड 79 के अध्यक्ष लोकेश्वर देव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY