खटीमा में बह रही विकास की गंगा

0
121

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। खटीमा विधानसभा में पुष्कर सिंह धामी ने बरसात के बावजूद वहां अपना डेरा डाला और आज सुबह वह हनुमान मन्दिर माथा टेकने के लिए पहुंचे और उन्होंने बजरंग बली से अपनी पार्टी की जीत का आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि ‘तुम रक्षक काहु को डरना’।
आज सुबह से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डोर-टू-डोर जनसम्पर्क करने के लिए तेज बारिश मंे भी छाता लेकर निकल पडे और सबसे पहले उन्होंने हनुमान मन्दिर में माथा टेका और उसके बाद वह घर-घर जाकर आवाम से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगते हुए दिखाई दिये और उन्होंने खटीमा की जनता से वायदा किया कि उनका अपनी विधानसभा के लोगों से असीम प्रेम है इसलिए वह कभी भी अपनी इस सीट को छोडकर कहीं नहीं जायेंगे क्योंकि खटीमा के लोगों का उनके प्रति असीम प्रेम उन्हें कभी भी कहीं और नहीं जाने दे सकता। पुष्कर सिंह धामी ने खटीमावासियांे से वायदा किया कि भाजपा की पुनः सत्ता में वापसी के बाद खटीमा को एक आदर्श विधानसभा बनाने के लिए वह पहले दिन से ही अपने पथ पर आगे बढ़ जायंेगे। पुष्कर सिंह धामी जहां-जहां सम्पर्क करने के लिए पहुंचे वहां-वहां उनका इलाकेवासियों ने अभिवादन किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि खटीमा की जनता हमेशा उनके साथ खडी है और चुनाव में उनकी जीत का सफर हर बार की तरह इस बार भी आगे रहेगा।

LEAVE A REPLY