भाजपा को हराईये, महंगाई पर विजय पाईये का नारा

0
104

देहरादून(संवाददाता)। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार पर हमला बोला है और भाजपा को हराईये, महंगाई पर विजय पाईये का नारा भी दिया।
यहां राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने जिन्हें सौंपी थी रोशनी की रहनुमाई, बुझाकर चिराग वे दे रहे हैं उजाले की दुहाई। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी व भाजपा सरकार जब भी यह शब्द जुबां पर आते है तो देश के लोगों का खाली जेबों में हाथ चला जाता है और हर देशवासी हर बार यही दोहराता है कि मोदीजी एक तो आमदनी कर दी कम और फ्पर से दिया महंगाई का गम। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का गगनचुंबी झूठ परोसकर वोट ले लिये और आसमान छूती महंगाई का जहर लोगों के जीवन में घोल दिया।
उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम पर है और गैस का सिलेंडर एक हजार रूस्पये के पार हो गया है और जब खाना बनाते है तो खोल का तेल 2०० रूपये पार और दाल 2०० रूपये पार कर दिया और स्कूटर मोटर साईकिल व कार में पेट्रोल डलवाते है तो वह भी 1०० रूपये के पार हो गया है और फल, सब्जी, दूध, आटा सब महंगा हो गया है और केन्द्र की मोदी सरकार जिस जनता का नमक खाकर सत्ता के सिंहासन पर बैठी है और उस जनता का नमक तक महंगा कर दिया है।
उन्होंने कहा कि और चाय, दाल चना, राजमा, टमाटर, प्याज, सब्जी हर खाने पीने की चीज गरीब की थाली से दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के लोग महंगाई की आग में झोंके पा रहे है तो दूसरी ओर भाजपा की संपत्ति सात साल में 78० करोड से बढकर 485० करोड हो गई है तथा भाजपा क मित्रों हम दो हमार दो रोज 1००० करोड रूपये से बढकर लाखों करोड रूपये तक पहुंच गये है।
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में थोक महंगाई 12 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है और पेट्रोल डीजल पर टैक्स लगाकर सात साल में मोदी भाजपा सरकार ने जनता की जब से 24 लाख करोड़ लूटे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एक्साईज डयूटी के आधार पर आज पेट्रोल रूपये 26.5० व डीजल 25.25 रूपये प्रति लीटर कम होता और साल 2०14 में कच्चे तेल की कीम 1०8 प्रति बैरल थी जो आज 73 बैरल है पिछले तीन साल में कच्चे तेल की कीमत 2० प्रति बैरल तक हो गई है पर भाजपा लोगों को लूटती रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में पेट्रोल रूपये 71 और डीजल 57 रूपये लीटर था और आज दिल्ली में पेट्रोल 95.86 व डीजल 86.ा67 रूपये लीटर है। कांग्रेस सरकार में रसोई गैस रूपये 41० था आज देश में रूपये 9०० से 1००० पार है। इस अवसर पर वार्ता में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ, सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा महरा दसौनी, प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY