विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया प्रेमचंद अग्रवाल ने

0
162

ऋषिकेश- भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने आज आशुतोष नगर, गुमानीवाला, रेलवे रोड, शांति नगर आदि में जनसंपर्क कर लोगों को प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।
गुमानीवाला के रूसा फार्म में भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद विकास गुरुगं के शहीद स्मारक पर माथा टेक कर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान कहा कि वह हमेशा लोगों के सुख-दुख साथ खड़े रहे और ऋषिकेश की जनता की समस्या के समाधान के लिए प्रयास करते रहे । उन्होंने कहा है कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता की समस्या का समाधान करना होता है और उन समस्याओं के समाधान के लिए वह हर समय खड़े रहे हैं । उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में मोटर मार्गो का जाल बिछा हुआ है, शुद्ध पेयजल आपूर्ति हर घर नल घर घर नल योजना के तहत प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल आपूर्ति प्राप्त हो रही है । आशुतोष नगर में जनसंपर्क के दौरान अग्रवाल ने कहा कि विकास अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है और इसी के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। विद्युत व्यवस्था दुरुस्त की गई है ताकि किसी भी क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या न रहे, ऋषिकेश में छात्रों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसलिए श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के परिसर की स्थापना की गई है जिसके लिए 5० करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है ।आशुतोष नगर में जनसम्पर्क में अनिता तिवाड़ी, माधव नौटियाल, उत्तम सिंह नेगी,जगदीश जोशी,संजीव सिलस्वाल, राजेस्वरी लेखवार, जयंती बिष्ट, सुशीला बिष्ट, पूजा लोधी, सत्यनरायन लेखवार, इंद्रेश , राजेश्वरी चौहान, सरस्वती चौहान आदि लोग उपस्थित थे जबकि गुमानीवाला मे जनसंपर्क के दौरान रवि शर्मा मानवेंद्र कंडारी कृष्ण नेगी रंजीत थापा सुरेंद्र उनियाल लक्ष्मी सेमवाल आदि लोग उपस्थित थे ।उधर पंजाबी महासभा के तत्वाधान में शांति नगर बनखंडी में आयोजित बैठक में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि उन्होंने हर वर्ग, हर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है और यह क्रम निरंतर जारी रहेगा । अग्रवाल ने कहा है कि शिक्षा, स्वास्थ विद्युत, व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति मोटर मार्ग, शहर के चौराहों का सौंदर्यीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में अंतरिक मोटर मार्ग तमाम क्षेत्रों में विकास के कार्य हुए हैं । उन्होंने सभी समुदाय से अपील करते हुए कहा है कि से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करे इस अवसर पर पंजाबी महासभा के संरक्षक हरीश आंनद, महासभा के अध्यक्ष केवल कृष्ण लांबा, महामंत्री प्रदीप कोहली,राजीव कालड़ा, प्रतीक कालिया, अजय कालरा, सरदार हरिचरण सिंह, अनिता बेहल, धीरज मखीजा आदि लोग उपस्थित थे। जबकि व्यापारियों की बैठक में नवल किशोर, पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, इंद्रमोहन पावा, हीरालाल छावड़ा, राजीव छाबड़ा आदि लोग उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY