जनता के बीच प्रचार में कूदे प्रत्याशी

0
117

देहरादून(संवाददाता)। चकराता व विकासनगर के दोनों विधानसभाओं के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाई गई सभी युवाओं ने विकासनगर प्रत्याशी स्वराज चौहान ,चकराता विधानसभा प्रत्याशी दौलत कुवर को कहा कि हम गांव गांव जाकर दोनों के जीत के लिए वोट मांगेंगे के साथ प्रचार में कूद गये है।
इस अवसर पर दौलत कुवर ने कहा जौनसार बावर क्षेत्र में रोजगार के अपार अवसर है लेकिन जानबूझकर जौनसार बावर के जन प्रतिनिधि क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार से नहीं जोडऩा चाहते मेरी जीत होने के बाद क्षेत्र में उत्तराखंड जल के नाम से प्रत्येक ग्राम सभा में पानी के प्लांट लगाए जाएंगे जिससे बेरोजगारों को बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का आलू पूरे देश दुनिया में प्रसिद्ध है बेरोजगारों को जिला उद्योग से चिप्स बनाने की मशीन उपलब्ध कराई जाएगी जिससे एक आलू घ्2० में बिकेगा इसी तरीके से पर्यटक के क्षेत्र में बहुत सारे रोजगार के अवसर दिए जाएंगें। इस अवसर पर विकास नगर विधानसभा प्रत्याशी स्वराज चौहान ने कहा कि बगैर सत्ता के विकासनगर की जनता को डाकपत्थर से लेकर गुलाल तक शक्ति नहर के दोनों तरफ रेलिंग के साथ जाली लगवाने के लिए धरना देकर सरकार को झुका कर रेलिंग लगवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि हत्यारी जल विद्युत परियोजना से पीडि़त किसानों को उनके बकाया पैसे का भुगतान के लिए लगभग दो महीने तक तहसील विकासनगर मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ा और धरना देने की वजह से 95००००० धान के बकाया पैसे का शीघ्र भुगतान करवाया गया 13०००००० रुपए किसानों का 2०16 से रोका गया उसका भी भुगतान करवाया गया हम लोग अपने क्षेत्र में जाकर सर्व समाज के गरीबों से वोट मांगने का अभियान आज से शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जायेगा।

LEAVE A REPLY