लाल कुआं(राजू अनेजा)। उत्तराखंड की हॉट सीट माने जाने वाली लालकुआं विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव अपना चुनावी बिगुल फूंकते हुए नामांकन किया, उन्होंने कहा की अब वो पिछले चुनावों की हार को देखते हुए गलतियां नहीं करेंगे, हरीश रावत के साथ इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या और हरीश चंद दुर्गापाल मौजूद रहे।
बताते चलें कि इससे पूर्व लाल कुआं में कांग्रेस पार्टी द्वारा महिला नेत्री संध्या डालाकोटी का टिकट फाइनल किया था परंतु लाल कुआं में भारी बगावत को देखते हुए हरीश रावत को रामनगर छोड़ लाल कुआं से लडऩे का मन बना लिया। जिसके चलते लालकुआं विधानसभा सीट से दो दिन पूर्व प्रत्याशी घोषित होने के बाद आज हरीश रावत नामांकन करने पहुंचे। हरीश रावत 2०17 के विधानसभा चुनावों में उधम सिंह नगर जिले की किच्छा और हरिद्वार ग्रामीण सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे। हरीश रावत का टिकट रामनगर से बदलकर लालकुआं विधानसभा के लिए फाइनल किया गया है। आज नामांकन के बाद हरीश रावत ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वो इस चुनाव में कोई गलती नहीं करेंगे। हरीश रावत ने कहा की इस समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उत्तराखण्ड की जनता अपने पूर्व सेवक हरीश रावत को मौका देना चाहती है, उनके मुताबिक इस बार लड़ाई उत्तराखण्ड को बचाने की नीतियों की है।
