देहरादून(संवाददाता )। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया और सरकारी एवं अद्र्ध सरकारी कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया और मिष्ठान्न वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह परेड ग्राउंड में किया गया जहां पर राज्यपाल सेनि ले. जनरल गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। वहीं परेड सुभाष रोड़ से होते हुए परेड ग्राउंड में सलामी के बाद वापस सुभाष रोड लैंसडाउन चौक पहुंचर सड़क मार्ग पर समाप्त हुई।
यहां परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह का आयोजन किया गया और राज्यपाल सेनि ले. जनरल गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर आईटीबीपी, उत्तराखंड पुलिस, उत्तराखंड विशेष पुलिस बल महिला, उत्तराखंड विशेष पुलिस बल पुरूष, गौरव सेना के पूर्व सैनिकों की टुकड़ी, एनसीसी कैडेट, पुलिस संचार विभाग, पीआरडी के जवान, दंगा नियंत्रण दल, सैन्य बैंड, अग्निशमन एवं आपातकाल, पुलिस के घुडसवार एवं सीपीयू के जवानों ने परेड में भाग लिया और अपनी एकता को प्रदर्शित किया और सभी कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।
इस अवसर पर परेड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मार्च पास्ट में आईटीबीपी ने पहला स्थान अर्जित किया जबकि पंजाब पुलिस ने दूसरा और गोर्खा रेजीमेंट ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर राज्यपाल सेनि ले. जनरल गुरमीत सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किये गये और इनमें अभिनव कुमार को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया जबकि विशिष्ट कार्य करने के लिए उत्कृष्ट एवं सराहनीय पदक के लिए प्रीति प्रियदर्शनी, तृप्ति भटट, अजय सिंह, ममता वोहरा एवं मौहम्मद यासीन प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर राज्यपाल सेनि ले. जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव डा. एस एस संधु, मेयर सुनील उनियाल गामा, डीजीपी अशोक कुमार, जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार, संजय गुंज्याल सहित अनेक अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद थे। वहीं, राजभवन में राज्यपाल ने तिरंगा फहराकर प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री आवास में भी ध्वजारोहण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। दूसरी ओर मुख्य सचिव डा. एस एस संधु ने सचिवालय में ध्वजारोहण किया। वहीं राजधानी के सरकारी, अर्ध सरकारी एवं राजनैतिक दलों के कार्यालयों में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया।
