भृगुवंशी पण्डित आशुतोष पाण्डेय कांग्रेस में शामिल

0
164

देहरादून(संवाददाता)। कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि सत्ता में आने पर ब्राह्मण समाज के लिए आयोग का गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। यहां कांग्रेस भवन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने जनता के हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य नहीं किये है और लगातार जनता को गुमराह करने का काम किया है और आज बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है और बेरोजगारी की दर में उत्तराखंड पहले पायदान पर है। उन्होंने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए किसी भी प्रकार की कार्यवाही न तो केन्द्र सरकार ने की है और न ही राज्य सरकार ने की है।
इस अवसर पर हरीश रावत ने सरकार पर लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाये है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए आयोग को गठित करेगी कांग्रेस की सरकार। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जायेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी पण्डित आशुतोष पाण्डेय कांग्रेस में शामिल हुए और इस अवसर पर आशुतोष पांडे ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला और कहा कि परशुराम यात्रा निकाल कर भाजपा की पोल खोलेंगें। इस अवसर पर अनेक ब्राहमणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर गढवाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी, राजकुमार जायसवाल, गौरव कौशिक आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY