चार लाख परिवारों को रोजगार देगी कांग्रेस सरकार

0
104

देहरादून(संवाददाता)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि उत्तराखंड में कांग्रेस की बहुमत के साथ सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम और चार काम महत्वपूर्ण इसलिए है कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भारत सरकार डाटा तक जारी नहीं कर पा रही है और देश व प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है और देश में निजी सर्वे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार में बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है और इस दौर में गरीब और गरीब होते गये और अमीर और अमीर हो गये है।
यहां राजपुर रोड स्थित एक होटल में चार धाम चार काम के पोस्टर का विमोचन करने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव अभियान समिति की ओर से यहां प्रचार पर पहुंचे है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को रसोई गैस बांट तो दिये और गैस बांटने के बाद दाम में बढोत्तरी हो गई और चार सौ से 95० रूपये कर दिया गया और उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है केन्द्र सरकार। उत्तराखंड में गैस सिलेंडर पांच सौ से ज्यादा नहीं होगा चाहे केन्द्र सरकार कितना भी महंगा कर दे। कांग्रेस की सरकार बनने पर इस व्यवस्था को लागू किया जायेगा। पांच हजार परिवारों को हर साल चालीस हजार रूपये देने का फैसला लिया गया है और जिससे गरीब व्यक्ति अपना भरण पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि चार लाख परिवारों को रोजगार देने का वायदा किया गया और उत्तराखंड पहाडो से घिरा हुआ है और 6० प्रतिशत जंगल है। उन्होंने कहा कि घर पहुंच स्वास्थ्य सेवायें भौगोलिक स्थिति को देखते हुए किया जायेगा और कांग्रेस ने धोषणा पत्र में शामिल किया गया है और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया जायेगा। उत्तराखंड झारखंड गौरव व दीपिका, मोहन प्रकाश है तीन राज्य एक साथ राज्य बने। दो राज्यों में कांग्रेस समर्थित राज्य है और उत्तराखंड में सरकार कांग्रेस की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री तीन तीन बार बदले गये और एक ने चुनाव का सामना तक नहीं किया और एक मुख्यमंत्री ने अमेरिका का गुलाम रहा भारत का बयान दिया और भाजपा ने उत्तराखंड का अपमान किया है और स्वाभिमानी उत्तराखंडी इसे बर्दाश्त नहीं करने वाले है।
उन्होंने कहा कि इस प्रदेश की तरक्की व विकास के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा उससे उत्तराखंड में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनेगी और उत्तराखंड में तरक्की होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ में राहुल गांधी ने जो वायदे किये उसे पूरा करने का काम किया जा रहा है। 25 सौ रूपये कुंतल में धान, चार हजार के दर से पत्ते, ऋण माफी, किसानों को मुफ्त बिजली पर व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसान अपनी फसल को नहीं बचा गोबर खरीदने का काम किया गया है और मवेशी फसलों को गौ धन योजना के अंतर्गत किसानों के फसलों की सुरक्षा की जा रही है और कम दाम पर गोबर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देवभूमि में आकर सबसे रूबरू हूं और चर्चा करूं 2००2 में प्रदेश में चुनाव के दौरान आये और तब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेश अध्यक्ष थे और एआईसीसी के द्वारा पूर्व में पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई थी और यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को जाना और उस समय यहां पर व्यापक स्तर पर कार्य किया गया। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लभ, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रवक्ता मोहन प्रकाश, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा महरा दसौनी आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY