प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थकों ने की आतिशबाजी

0
129

ऋषिकेश(संवाददाता)। विधानसभा की हॉट सीट पर भाजपा ने लगातार चौथी बार प्रेम चंद अग्रवाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी की सेवा मौका देते हुए सिंबल प्रदान किया है।
दिल्ली मुख्यालय में हुई प्रेस के दौरान भाजपा के 53 नामों की सूची में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के नाम की घोषणा ऋषिकेश प्रत्याशी के रूप में होते ही उनके सर्मथकों में खुशी की लहर दोड़ गई।शहरी क्षेत्र से लेकर ऋषिकेश विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में इसका जश्न सर्मथकों ने जोरदार आतिशबाजी के साथ मिठाईंया वितरित कर मनाया।विधानसभा अध्यक्ष के सामने अब चुनौती पार्टी के विश्वास पर फिर से खरा उतरकर जीत का चौका लगाने की होगी।उधर पार्टी द्वारा सिंबल का आर्शीवाद मिलते ही अपने नजदीकी सर्मथकों सहित विधानसभा अध्यक्ष आस्था पथ पहुंचे जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना कर मां गंगा का आभार जताया।विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तमाम तरह की अटकलों का बाजार गर्म रहने के बावजूद उन्हें पूरा विश्वास था की देवभूमि ऋषिकेश से ही पार्टी उन्हें सेवा करने का मौका देगी।उन्होंने विश्वास पूर्वक कहा कि उन्हें काम और यहां की जनता के बेशुमार प्यार पर पूरा यकीन है। इस मर्तबा वह पहले से कही अधिक मतों के साथ जीत का चौका लगायेंगे।

LEAVE A REPLY