यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के खिलाफ फूटा गुस्सा

0
104

संवाददाता
देहरादून। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के खिलाफ भाजपाईयों ने बगावती तेवर अपना लिया है और भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पहुंचने पर उनका जबरदस्त विरोध किया गया और जमकर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया गया।
यहां भाजपा प्रदेश्रा मुख्यालय पहुंचे यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया और नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने केदार सिंह रावत का टिकट काटने की मांग की है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने यमुनोत्री को बचाना है केदार को हटाना है और केदार सिंह रावत गो बैक गो बैक के नारे लगाये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचे कार्यकर्ताओं की मांग है कि केदार सिंह रावत को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए।
उनका कहना है कि अगर भाजपा को यमुनोत्री सीट को बचाना है तो केदार सिंह रावत को हटाना होगा। अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक के खिलाफ जिस तरह से यमुनोत्री वासियों ने भाजपा मुख्यालय पर केदार सिंह रावत के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाया है उससे भाजपा नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी केदार सिंह रावत के खिलाफ लोगों ने भाजपा आलाकमान को पत्र लिखा था, वहीं हाल ही में हरिद्वार ग्रामीण से विधायक व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद के खिलाफ भाजपा कार्यालय में विरोध जता चुके है तथा नानकमत्ता विधायक के खिलाफ भी विरोध देखने को मिल चुका है और ऐसे में इन विरोधों को भाजपा के आला नेता कैसे शांत कर पायेंगें यह देखने वाली बात है। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY