ऋषिकेश(संवाददाता)। कांग्रेस हाशिए पर है और आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में कोई वजूद नही। प्रदेश में भाजपा सरकार ने सुशासन का सपना साकार किया है। विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा फिर से सत्ता का सिंहासन संभालेगी।
यह दावा भाजपा नेताओं द्वारा लगातार किया जा रहा है। पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल का कहना है कि कांग्रेस के भीतर ही महासंग्राम छिड़ा हुआ है।प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर भाजपा सरकार पूरी तरह से खरा उतरी है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही चुनाव के बाद राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ऐडवोकेट जितेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सबसे मजबूत सांगठनिक दल है जिसके निष्ठावान कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।अग्रवाल का दावा है कि पार्टी साठ पार के लक्ष्य को पूरा करेगी वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप दुबे के अनुसार राजनीतिक मैनेजमेंट में भाजपा का कोई सानी नही है।भाजपा फिर से प्रंचड जीत हासिल करेगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को बहुत कुछ मिला है। डबल इंजन की सरकार द्वारा किया गया विकास सबको दिख रहा है।
