सडकों पर फ्लैग मार्च करने निकले डीएम-कप्तान

0
118

रूद्रप्रयाग(संवाददाता)। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2०22 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने तथा मतदाताओं में सुरक्षा की भावना पैदा करने, असामाजिक तत्वों को चुनाव सम्बन्धी कार्य प्रभावित करने की गतिविधियां इत्यादि को रोकने आदि को लेकर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मनुज गोयल और पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल की उपस्थिति में सेंट्रल आम्र्ड पैरामिलिट्री फोर्स (आई०टी०बी०पी०) के जवानों, जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस, फायर, एस०डी०आर०एफ०, पी०ए०सी० जवानों के साथ साथ कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च निकालकर एरिया डोमिनेशन किया गया। फ्लैग मार्च के साथ-साथ पुलिस द्वारा पी०ए० सिस्टम अनाउंसमेंट के माध्यम से चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने, किसी भी प्रकार के लालच एवं प्रलोभन में न आने, कोविड-19 के दृष्टिगत मास्क धारण करने, सामाजिक दूरी का पालन किये जाने, तथा आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत जनपद में धारा 144 सी०आर०पी०सी प्रभावी होने के बारे में भी जानकारी दी गई। स्थानीय जनमानस से अपील है कि, मतदान को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की अशान्ति फैलाने की या कोई अनैतिक कार्य करने का प्रयास न करें। शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें, अगर कोई अप्रिय स्थित सामने आती है तो तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचित करें। फ्लैग मार्च कार्यक्रम अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढोंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स हर्षवर्धनी सुमन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गणेश लाल, निरीक्षक यातायात श्याम लाल, निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई पंकज कोठियाल, प्रभारी चुनाव प्रकोष्ठ सुरेश बलूनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी, प्रभारी मीडिया सेल नरेंद्र सिंह सहित जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, एस०डी०आर०एफ०, पी०ए०सी० तथा फायर सर्विस के जवान सम्मिलित रहे।

LEAVE A REPLY