टिहरी/ देहरादून(संवाददाता)। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने की टिहरी में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता इस बार चुनाव मे कांग्रेस और बीजेपी के गठबंधन को खत्म करेगी । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद यहाँ के नेताओं को ही फायदा मिला जनता को किसी भी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिल पाया है और उत्तराखंड की जनता के पास पहले विकल्प नहीं था, अब आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प बन के उभर रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले 21 सालों में कांग्रेस बीजेपी ने जो नहीं किया वह 5 साल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में करके दिखाया। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में यह सब कुछ हो सकता है तो उत्तराखंड में क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यहाँ के लोगों से मिला लोग हमको झाड़ू वाली पार्टी के नाम से जानते हैं, लोगो ने बताया की उनको आम आदमी पार्टी की राजनीति पे पूरा भरोसा है। इस अवसर पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर कहीं बिजली फ्री होनी चाहिए तो वह टिहरी है। उन्हांने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पे टिहरी समेत पूरे उत्तराखंड में 3०० यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
जनता चाहती है बदलाव: राजेन्द्र पाल आप नेता व दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने किया उत्तराखंड की जनता के साथ डिजिटल नवपरिवर्तन संवाद किया और कहा कि आम आदमी पार्टी की डिजिटल नवपरिवर्तन सभा का आज तीसरा दिन है और उत्तराखंड की महिलाओं ने उत्तराखंड बनाने में बहुत अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने जनता की उम्मीदों पर पानी फेरा है और पिछले 21 सालों में बारी बारी से भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने भाजपा और कांग्रेस को इनकी उपलभदियों पे नहीं बल्कि दूसरी सरकार से त्रस्त होकर वोट दिया है। उन्होंने कहा कि पहले उत्तराखंड की जनता के पास विकल्प नहीं था, आज है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पे उत्तराखंड मे केजरीवाल की सभी गारंटी को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी वो बदलाव है।
