प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में किसी ने भी इस बात की कल्पना भी नहीं की थी कि छह माह के लिए भाजपा हाईकमान ने जिस युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी को सत्ता सौंपी है वह आवाम के मन में डबल इंजन की सरकार को लेकर साढे चार साल से चली आ रही नाराजगी को हवा-हवाई कर देंगे। पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में सत्ता चलाने का जो पैमाना बनाया था उसी पैमाने को धरातल पर उतारने के लिए वह आगे बढते चले गये। पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की सत्ता चलाने के लिए जिस तरह से पहाड जैसा हौसला दिखाया और वह एक के बाद एक बडे-बडे फैसले लेकर आवाम का दिल जीतने लगे उसी का परिणाम है कि भाजपा की संकल्प यात्रा में पुष्कर सिंह धामी ने जहां-जहां अपने कदम रखे वहां-वहां हजारों की भीड़ पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा चुनाव में फिर मुख्यमंत्री बनने का एक आशीर्वाद देने के लिए आगे आ गई। आवाम के सिर पर जिस तरह से धामी का जादू चलने लगा है उसी के चलते मुख्यमंत्री को विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता प्रदेश को आदर्श राज्य बनाने के लिए बीस साल से चले आ रहे चुनावी परिणामों के मिथक को तोड देगी और राज्य में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए वह आगे आयेगी।
यह कहावत आज सही साबित हो गई कि अगर सरकार की किचन टीम ईमानदार हो तो राज्य के जिलों में कोई भी भ्रष्टाचार का खेल नहीं खेल पायेगा। पुष्कर सिंह धामी ने अपनी टीम में पुलिस के ईमानदार और तेज तर्रार आईपीएस अभिनव कुमार को अपनी टीम में शामिल कर राज्यभर में शुरूआती दौर में ही यह संदेश दे दिया था कि राज्य के अन्दर स्वच्छ व पारदर्शिता से सरकार चलेगी। अभिनव कुमार को करीब से जानने वाला हर व्यक्ति को इस बात का इल्म है कि वह हमेशा स्वच्छता व पारदर्शिता के साथ अपने काम को हमेशा अंजाम देते रहे हैं और यही कारण है कि सरकार को सही दिशा में ले जाने के लिए अभिनव कुमार ने छह माह में अपना बडा रोल खामोशी से अदा किया है। पुष्कर सिंह धामी नेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे उत्तराखण्ड को एक बेहतर शासन देने की दिशा में जिस तरह से काम किया वह किसी से छिपा नहीं रहा। यही कारण है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर मंच से पुष्कर सिंह धामी को अपना सखा कहकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया और तो और कुमांऊ में हुई रैली में उन्होंने जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी को कर्मठ व जुझारू मुख्यमंत्री कहकर हजारों की भीड में उन्हें अपना आशीर्वाद दिया उसी का परिणाम है कि राज्य की जनता पर धामी का जादू तेजी से चलने लगा। पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता संभालने के बाद एक दिन भी चैन से नहीं बिताया और वह समूचे राज्य के हर जिलों में आये दिन विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए आगे आये। क्रिकेट मैच में जब उनका एक हाथ फैक्चर हुआ तो डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी लेकिन पुष्कर सिंह धामी अस्पताल में हाथ पर पलस्तर बंधवाकर सीधे संकल्प यात्रा में शामिल होते चले गये और उनके इस हौसले को राज्य की जनता ही नहीं बल्कि देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सडक परिवहन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई मंत्रियों ने पुष्कर सिंह धामी को ऑल रॉउण्डर खिलाडी का खिताब दिया और कहा कि वह ऑल रॉउण्डर के साथ तेज रनर भी हैं जो कि राजनीतिक पिच पर मात्र छह माह में एक के बाद एक बडे फैसले लेकर राज्य को आदर्श राज्य बनाने की मुहिम में आगे बढते चले गये। पुष्कर सिंह धामी ने छह माह में जिस अंदाज के साथ राज्य के विकास को लेकर एक बडा खाका धरातल पर उतारने का विजन दिखाया उसी का परिणाम है कि राज्य के लाखों लोग पुष्कर सिंह धामी के सत्ता चलाने के कायल हो गये और भाजपा के जो कार्यकर्ता साढे चार साल से निराश व हताश होकर अपनी सरकार का गुणगान करने के लिए आगे नहीं आ रहे थे वह पुष्कर सिंह धामी के बढते हौसलों को देखकर एक नये जोश में दिखाई दे रहे हैं और कार्यकर्ताओं के इस जोश से ही पुष्कर सिंह धामी को विश्वास जगा है कि राज्य में एक बार फिर भाजपा सरकार सत्ता में आयेगी।
