आचार संहिता लागू 14 फरवरी को होगा उत्तराखण्ड में मतदान

0
107

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड समेत देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील कुमार ने किया है।
आज दिल्ली में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने विधानसभा चुनाव की तारीखों का जैसे ही ऐलान किया और उसके बाद से ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। निर्वाचन आयोग की ओर से जो तारीखों का ऐलान किया गया उसमें उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को एक चरण में मतदान कराया जायेगा और वहीं सभी राज्यों में सात चरणों में मतदान संपन्न कराये जायेंगें। सुशील कुमार ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में 7० विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है, चुनाव आयोग के अनुसार पिछले दो सालों से कोरोना सक्रमण की दस्तक के बाद से चुनाव कराने में दिक्कते आ रही है और चुनाव कराना आयोग के लिए एक चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रान के चलते चुनौती और अधिक बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि हालांकि दिसम्बर महीनें में आयोग ने सभी राज्यों का दौरा किया था और इस दौरान अधिकारियों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत की थी और इसी के बाद सभी राज्यों में पांच जनवरी को मतदाताओं की सूची जारी की जा चुकी है। उत्तराखंड राज्य में पांच जनवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार राज्य में 81.43 लाख मतदाता है और इस वर्ष 1.98 लाख नये महिलायें और 1.०6 लाख पुरूष मतदाता जुडे है। इसके साथ 18 से 19 वर्ष की आयु के मतदाताओं की संख्या 1.1० लाख है जबकि 8० वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1.43 लाख मतदाता है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 66, 648 हो गई है, जबकि सर्विस मतदाता 93, 935 है। उत्तराखंड में वोट डालने के लिए मतदाताओं को एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा और अब सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को विधानसभा चुनाव का नोटिफिकेशन होगा और 28 जनवरी को नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है और 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्कूटनी होगी और 31 जनवरी तक नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि है और 14 फरवरी को उत्तराखंड में मतदान होगा।

LEAVE A REPLY