देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम स्तर पर कार्यरत आंगनवाड़ी कार्मिकों को प्रोत्साहन एवं मानदेय धनराशि का एक साथ ऑनलाइन डीबीटी हस्तान्तरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 33717 कार्मिकों को माह दिसम्बर हेतु देय लगभग 24 करोड़ रुपये मानदेय का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया। इस अवसर पर जिसमें 14495 आँगनवाड़ी कार्यकत्र्रियों को 93०० प्रति कार्मिक की दर से लगभग 13.48 करोड़ एवं 14265 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को 525० प्रति कार्मिक की दर से लगभग 7.5 करोड़ तथा 4957 मिनी कार्यकत्र्रियों को 625० प्रति कार्मिक की दर से लगभग तीन करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्मिक संगठनों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्र्रियों, मिनी कार्यकत्र्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में क्रमश: 18००, 15०० एवं 15०० की वृद्धि की गई है। जिसके पश्चात उत्तराखंड देश में आँगनवाड़ी कार्मिकों को सर्वाधिक मानदेय देने वाला तीसरा राज्य हो गया है। इस अवसर पर कोरोना काल में आंगनवाड़ी कर्मियों द्वारा समर्पित भाव से किये गए कर्तव्य पालन के लिए प्रोत्साहन स्वरूप मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के क्रियान्वयन हेतु समस्त 33717 आंगनवाड़ी कार्यकत्र्रियों, मिनी कार्यकत्र्रियों एवं सहायिकाओं को रु० 2०००ध्- प्रति कार्मिक की दर से कुल रु० 6.74 करोड़ का ऑनलाइन डीबीटी हस्तांतरण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में आंगनवाड़ी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका के दृष्टिगत कोविड 19 के बचाव एवं रोकथाम हेतु सराहनीय प्रयास करने वाली कार्यरत कार्यकत्र्रियों एवं सहायिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप 5 माह तक रुपये 2००० प्रतिमाह धनराशि के भुगतान की घोषणा की गई थी। जिसका क्रियान्वयन करते हुए माह सितंबर की प्रोत्साहन राशि अक्टूबर में माह अक्टूबर की राशि नवंबर में, माह नवंबर की राशि दिसम्बर में तथा माह दिसम्बर की प्रोत्साहन राशि आज कार्यक्रम के दौरान हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर इसी प्रकार माह जनवरी की धनराशि फरवरी में हस्तांतरित की जाएगी। इस अवसर पर डीबीटी के माध्यम से इस धनराशि का हस्तांतरण इंडसइंड बैंक के सहयोग से किया गया ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत 3०67 लाभार्थियों को रुपये 3००० प्रति लाभार्थी की दर से माह जनवरी हेतु कुल रूपये 92 लाख का ऑनलाइन डीबीटी हस्तान्तरण भी कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड काल में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में हर वर्ग के लोगों को राहत देने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले फ्रंट लाईन वर्कर को प्रोत्साहन राशि भी दी गई। उन्होंने कहा कि राज्य में सीमित संसाधन होने एवं कोविड के कारण राजस्व में वृद्धि न होने के बावजूद भी समाज के हर वर्ग को राहत देने के प्रयास किये गये हैं। लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से समय पर भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, चिकित्सा, संस्कृति, परिवहन एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों की हर संभव मदद की गई। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये गये। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास हरि चंद्र सेमवाल, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट, स्टेट हेड इंडसइंड बैंक संदीप सेमवाल, रीजनल हेड आशीष गैरोला, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के उपनिदेशक डॉक्टर एस के सिंह, कार्यक्रम अधिकारी एस के त्रिपाठी, सुश्री भारती तिवारी, राज्य नोडल अधिकारी अखिलेश मिश्र, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी महिला कल्याण निदेशालय मोहित चौधरी, अंजना, डॉ. कंचन नेगी तथा वर्चुअल माध्यम से सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ एवं प्रोबेशन अधिकारी उपस्थित थे।
