चमोली(संवाददाता)। पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे द्वारा पुलिस लाईन गोपेश्वर स्थित सभागार में समस्त थाना प्रभारियों, स्थानीय अभिसूचना इकाई, फायर सर्विस, दूरसंचार एवं अन्य शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर मासिक अपराधों की समीक्षा एवं कर्मचारियों के साथ सम्मेलन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षों व प्रभारियों को दिशा-निर्देश दियेे।
इस अवसर पर गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थानाध्यक्षों से उनके थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, थाना चौकियों में नियुक्त जनशक्ति, क्षेत्र से संबंधित समस्याओं तथा अपराध आंकड़ों के संबंध में जानकारी ली गई। इस अवसर पर समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थानों में नियुक्त अधीनस्थ कर्मचारियों की प्रत्येक माह मीटिंग लेकर उनके कार्यों की समीक्षा करने तथा उनकी व्यक्तिगत पारिवारिक समस्याओं को सुनते हुए उनका त्वरित समाधान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य कानून एंव शांति व्यवस्था को बनाये रखना है, इस कार्य को पूर्ण लगन एंव ईमानदारी के साथ किया जाये। जनता के साथ सौम्य एंव मधुर व्यवहार किया जाये। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2०22 के दृष्टिगत थानाध्चौकियों में अधिक से अधिक चौकिंग अभियान चलाकर धरपकड़ की कार्यवाही करने तथा समस्त शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्रों को अनिवार्य रुप से जमा करवाने की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । वर्तमान में चल रहें कोविड 19 के नये वैरियेंट ओमिक्रोन के दृष्टिगत सभी को सावधानी बरतते हुए कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन करने व जनता व राजनैतिक दलों को कोविड की नयी गाइडलाइन के अनुसार रैलियां करने के लिए जागरुक करते हुए बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के चालान करने हेतु आदेशित किया गया।
उन्होंने कहा कि न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टों की समय से तामील कर अधिक से अधिक वारण्टियों की गिरफ्तारी करने, विवेचनाधीन, पार्ट पेण्डिंग अभियोगों का अतिशीघ्र निस्तारण करने, थाने में जमा माल मुकदमातियों का जल्द से जल्द निस्तारण किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया । उन्होंने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी, खनन, जुआ सट्टा चलाने वाले, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले, ओवर स्पीड, मोबाइल प्रयोग कर वाहन चलाने वालों तथा नाबालिग वाहन चालकों के विरूद्ध प्रत्येक दिवस अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । उन्होंने कहा कि थाने पर प्राप्त होने वाली साइबर सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों का साईबर सैल की मदद से त्वरित निस्तारण करने हेतु समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया । चुनाव के दृष्टिगत अभी से बीट कर्मचारियों को अपने क्षेत्र में होने वाली रंजिश,मारपीट की सूचना के बारे में अपनी बीट बुक में अंकित कर थाने को सूचित कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चत करें। विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों उप निरीक्षक ध्वजवीर पंवार- थानाध्यक्ष पोखरी, उप निरीक्षक अमित नौटियाल थाना पोखरी कानि. अंकित पोखरियाल सर्विलांस सैल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया व इस माह के पुलिस मैन आफ द मंथ चुने गये। इस अवसर पर इसके अतिरिक्त उपरोक्त गेाष्ठीध्सम्मेलन में पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन नताशा, अभियोजन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, प्रधान लिपिक, वाचक, एकाउन्टेन्ट सहित समस्त थाना व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
