कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकालकर जनता को किया जागरूक

0
113

देहरादून(संवाददाता)। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेसजनों नें महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में विधानसभा कैंट क्षेत्रांतर्गत इन्दिरा पुरम में पदयात्रा आयोजित की गई और इस दौरान जनता को जागरूक करने का काम किया गया।
इस अवसर पर पदयात्रा में कांग्रेसजनों नें केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया, पदयात्रा में भारी संख्या में कांग्रेस जनों ने प्रतिभाग किया और इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले बहुत हुई महंगाई की मार अब की बार भाजपा सरकार का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी अपने इस नारे को भूल गई है सत्ता में आने से पहले केंद्र व राज्यों की बीजेपी सरकारों ने जो वादे देश की जनता से किए थे उन वादों पर सरकार खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में आज कांग्रेस ने आम जनता की पीड़ा को उठाने का काम किया है। वहीं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा नें कहा कि कॉंग्रेस लड़ाई को लगातार जारी रखेगी और उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए तो कॉंग्रेस आगे की रणनीति तय करेगी।
उन्होंने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला करते हुए ऐलान किया कि केंद्र सरकार जब तक जनता की जेब में डकैती डालना बन्द नहीं करेगी तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों में उतर कर अपना आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में कच्चा तेल अपने न्यूनतम स्तर पर है और भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। प्रदेश की जनता महंगाई से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि अनाज, सब्जियां, फल, खाद्यय तेल, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से परेशान जनता अब रसोई गैस की कीमतों में की गई मूल्य वृद्धि से भारी आक्रोशित है। प्रदेश का नौजवान सरकारी सेवाओं की विज्ञप्तियों को देखने के लिए तरस गया है। डबल इंजन की सरकार बनने पर किसानों की कर्जा माफी का वादा करने वाले प्रधानमंत्री अपना वादा भूल गये हैं। राज्य का कर्मचारी वर्ग में भारी असंतोष में है। पदयात्रा में जनसैलाब भी उमड़ा यह स्पष्ट करता है कि आज आम जनमानस भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त है और परिवर्तन चाहता है। इस दौरान मीना रावत, ज्योत्सना, हरिन्दर चौधरी,संदीप धूलिया, प्रकाश, मोहन नौटियाल, शिखा शर्मा, आजाद वर्मा, उदित पांडे, हरजीत ंिसंह, आशीष अग्रवाल, अनिता, छोटी राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY