कैमिस्ट व्यापारियों ने तीन घंटे तक बंद रखे अपने प्रतिष्ठान

0
121

देहरादून(संवाददाता)। दून उद्योग व्यापार मण्डल, होलसेल कैमिस्ट एसोसिएशन एवं रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन का मल्टी नेशनल कम्पनियों द्वारा किये जा रहे अनैतिक व्यापार के खिलाफ जिसमें ऑनलाइन व्यापार से व्यापारियों को हो रहे नुकसान, एक जनवरी से जीएसटी की बढ़ी हुई प्रस्तावित दरें तथा कैमिस्ट व्यापार को उजाडऩे की एमएनसी की साजिश के विरोध को केमिस्ट व्यापारियों ने हड़ताल कर अपने प्रतिष्ठान तीन घंटे के लिए बन्द रखे और एमएनसी स्टोर के सामने धरना दिया और वहां प्रदर्शन के माध्यम् से जमकर नारेबाजी की और उनके खिलाफ अपना रोष प्रकट किया गया और इस दौरान जुलूस निकालकर पदयात्रा की।
यहां प्रात: नौ बजे से ही बड़ी संख्या में दवा व्यापारी, हौम्यौपैथिक व्यापारी, हौलसेल कैमिस्ट, रिटेल कैमिस्ट, काँवली रोड़ पर एकत्रित और वहां से एक विशाल प्रदर्शन के साथ पद यात्रा और जुलुस के रूप में जीएमएस रोड़ स्थित रिलांयस स्मार्ट प्वाईन्ट की और सभी ने कूच किया और सैकडौं की संख्या में कैमिस्ट व्यापारी, दून उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारी एवं अन्य व्यापारौं से जुड़े व्यापारी एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में पदयात्रा करते हुए रिलायंस स्मार्ट प्वाईन्ट पर पहुंचे। इस अवसर पर रिलांयस स्मार्ट प्वॉईन्ट पर पहुंचने पर वहां पर जोरदार नारेबाजी की गई और अपना विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रिलांयस को एवं अन्य मल्टीनेशनल स्टोरों को यह हिदायत दी गई कि वे अनैतिक व्यापार करने से बाज आ जायें यदि अनैतिक व्यापार के तरीकों से बाज नहीं आए तो बडे स्तर पर प्रदेश भर में इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो दून बन्द, चक्का जाम और प्रदेश बन्द भी किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदर्शन के दौरान दून उद्योग व्यापार के संरक्षक व प्रन्तीय उद्योग व्यापार मण्डल के चेयरमेन अनिल गोयल ने कहा कि आज इस धरना प्रदर्शन के माध्यम् से यह जाहिर हो गया कि अब मल्टीनेशनल कम्पनियों को उनके मनमाने हिसाब से व्यापार नहीं करने दिया जाएगा। इस अवसर पर दून उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर आ गया है जहां एक तरफ यह बड़ी-बड़ी कम्पनियां छोटे छोटे व्यापारियों के परिवार के सदस्य के मुुुंह से निवाला छीनने को आतुर है और वह भी आम जनता को लोभ लालच देकर जो कि असहनीय है। उन्होंने जीएसटी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि टेक्सटाइल पर जीएसटी की प्रस्तावित बढ़ोत्तरी को 5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक को किया जाना हास्यास्पद है और यह पूरी ट्रेड को बर्बाद करने जैसा है। इस अवसर पर दून उद्योग व्यापार मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि आज के इस धरना प्रदर्शन में दिखी व्यापारी एकता, आपसी सामजस्य व संगठन की अखंडता से प्रत्येक व्यापारी उत्साह से परिपूर्ण है।
इस अवसर पर दून उद्योग व्यापार मण्डल के महासचिव सुनील मैंसोन ने कहा कि आज के शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन से प्रत्येक व्यापारी की शक्ति दिखी है. इस वक्त यह हम सबकी प्रतिष्ठा का प्रश्न भी है सरकार को यह समझना चाहिए कि इसकी चोट हमारे व्यापार पर पड़ी है और जिसका असर हमारे जीवन, रोजी रोटी और परिवार पर पड़ा है । इस अवसर पर उत्तरांचल औषधि व्यवसाई महासंघ के प्रदेश महामंत्री अमित गर्ग ने कहा कि अगर सरकार इस पर कोई संज्ञान नहीं लेती है तो इस आंदोलन को प्रदेश भर में उठाएंगे और यदि आवश्यकता पड़ी तो प्रदेश बन्द या अनिश्चितकालीन बन्द की घोषणा भी कर दी जाएगी । इस अवसर पर केमिस्ट व्यापारियों द्वारा रिलायंस स्मार्ट और अन्य ऑनलाईन कंपनी स्टोर के खिलाफ भारी रोष प्रकट किया गया। इस अवसर पर रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत मल्होत्रा और मनीष नन्दा ने बताया कि यह बड़े ऑनलाइन स्टोर डिस्काउंट का प्रलोभन देकर दवाइयां उपलब्ध करवा रहे हैं जिस कारण सभी केमिस्ट् व्यापारियों के व्यापार पर भारी संकट आ गया है । इस अवसर पर रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव पंकज मित्तल ने कहा कि यदि यह ऑनलाइन कंपनी स्टोर बंद न हुए तो सभी केमिस्ट शीघ्र ही ऐसे स्टोर पर जाकर प्रदर्शन करेंगे और उनका जमकर विरोध करेंगे । होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव तनेजा ने बताया की एसोसिएशन द्वारा ड्रग कंट्रोलर के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है और ऑनलाईन व्यापार पर तुरंत रोक लगायें ।
इस अवसर पर होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव आकाश प्रभाकर ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वोकल फॉर लोकल और स्वरोजगार का नारा दिया जा रहा है वहीं इसके विपरीत दूसरी ओर स्वरोजगार वाले लोकल व्यापारियों को उजाडऩे का कुचक्र यह मल्टीनेशनल कंपनियां ऑनलाइन व्यापार के माध्यम से रच रही है। इस अवसर पर धरना प्रदर्शन में मीत अग्रवाल, अनुज जैन, बृजलाल बंसल, फतेह चंद गर्ग, नरेश मित्तल,विजय कोहली, आशीष मित्तल, अखिल भाटिया, कमलेश अग्रवा , राजेश बडोनी, देवेंद्र ढल्ला , श्रीपाल एस कुमार गुप्ता, अनुभव जैन,गौरव बक्शी, विकास पाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY