धामी को कर्मठ मुख्यमंत्री का ताज पहना गये नरेन्द्र मोदी

0
129

किरन शर्मा
देहरादून। उत्तराखण्ड के अन्दर लगभग पांच साल से डबल इंजन की सरकार चल रही है और राज्य की कमान मात्र पांच माह से युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों में है और उन्होंने अपने अल्प कार्यकाल में जिस तरह से अपने स्वच्छ प्रशासन से सत्ता चलाई तो मात्र पांच माह के भीतर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर मंच से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना खुला आशीर्वाद दे रहे हैं। आज कुमांऊ के हल्द्वानी में हजारों करोड की विकास योजनाओं को हरी झंडी देने के लिए जब देश के प्रधानमंत्री ने अपना सम्बोधन शुरू किया तो उन्होंने सबसे पहले राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खुले मंच से एक बार फिर आशीर्वाद के रूप में जिस तरह से युवा कर्मठ मुख्यमंत्री का तमका दिया उससे रैली में आये हजारों लोगोंं के मन में यह विश्वास पैदा हो गया कि पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को कभी आशीर्वाद के रूप में अपने हाथ आगे नहीं बढाये लेकिन पुष्कर सिंह धामी ने अपने अल्प कार्यकाल में विश्व प्रसिद्ध भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिस तरह से विश्वास जीता है और उनसे हमेशा आशीर्वाद प्राप्त किया है उसने राज्यवासियों को यह संदेश तो दे दिया है कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड को विश्व स्तर पर एक आदर्श राज्य बनाने के मिशन में रात-दिन एक किये हुये हैं।
आज कुमांऊ के हल्द्वानी में पुष्कर ंिसह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट समेत कई योजनाओं को हरी झंडी देने के लिए जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्बोधन के लिए मंच संभाला तो उन्होंने मुस्कराते हुए एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को युवा कर्मठ मुख्यमंत्री कहकर उन्हें एक बार फिर हजारों की भीड में अपना खुला आशीर्वाद दे दिया। पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड के तमाम सांसद, मंत्रियों व विधायकों के सामने युवा कर्मठ मुख्यमंत्री बोलने के पीछे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सिर्फ एक ही एजेंडा था कि धामी राज्य के अन्दर स्वच्छता के साथ सरकार चला रहे हैं और उनके साथ 2०22 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का कोई भी नेता भीतरघात करने का दुसाहस न करे। मोदी का पुष्कर सिंह धामी को कुमांऊ की धरती पर युवा कर्मठ मुख्यमंत्री बोलना यह संकेत भी दे गया कि 2०22 के विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी को उनका खुला साथ मिलेगा और राज्य के अन्दर जिस तरह से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने फैक्चर हाथ की परवाह किये बगैर राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं उससे साफ दिखाई दे रहा है कि राज्य को आदर्श बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री किस तरह से रात-दिन एक किये हुये हैं। विधानसभा चुनाव से पूर्व पुष्कर सिंह धामी को युवा कर्मठ मुख्यमंत्री का ताज पहनाकर मोदी ने उन भीतरघातियों को खुला संदेश दे दिया है कि पुष्कर के खिलाफ साजिश रचने वाले बक्शे नहीं जायेंगे।

LEAVE A REPLY