कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम

0
136

देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सुशोभित है आपके तेज से सत्ता महामुनि विकास पुरूष नरेन्द्र मोदी का आभार और सभी की ओर से कुमायूं के प्रवेश द्वार पर गोलू देवता सहित सभी देवी देवताओं को नमन किया है और हम पर सब कृपा बनाये रखे। प्रधानमंत्री स्वामी विवेकानंद की तरह , राष्ट्र को सुशोभित कर रहे है और भारत को परम वैभवशाली बनाना है और उत्तराखंड राज्य भी इसमें शामिल है। श्रेष्ठ पुरूष जैसा आचरण करते हुए और साधारण पुरूष भी उसी का अनुशरण करते है। प्रधानमत्री भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए परिश्रम कर रहे है। भारत ही नहीं विश्व के अन्य देश भी उनके विचारों का अनुशरण करते है।
उन्होंने कहा कि विश्व भी आज भारत की प्रशंसा कर रही है और विकास के पथ पर गतिमान रह सकती है। कोरोना काल में गरीबों को दो वक्त का भोजन उपलब्ध कराया गया और बीमार होने पर भी उपचार मिलेगा। सामान्य जन मानस को लाभ मिलेगा। नमामि गंगें, वन नेशन वन राशन कार्ड जैसी अनेकों योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। भारतीय परम्परा को उचित स्थान दिया जा रहा है और कश्मीर में 37० को हटाया है और अयोध्या में श्रीराम का मंदिर का निर्माण किया जा रहा है और 2००2 में काशी गया था और भव्य काशी आलौकिक बन गया है। केदारपुरी के पुन: निर्माण का काम किया और नया रूप दीपावली के पर्व पर किया गया और अन्य धामों का विस्तार किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य का विकास हो रहा है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सजग है और डबल इंजन की सरकार प्रतिदिन विकास के प्रयास कर रही है। साढे 17 हजार करोड की योजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है और छह राज्यों को पीने का पानी और रोजगार सृजन होगा ओर राज्य पावर हाउस बनेगा। बंगाली समाज को, उत्तर प्रदेश से परिसंपत्तियों का बंटवारा हो सहित अनेक कार्य किये गये है और केन्द्र की ओर से एम्स का सेटेलाइट सेंटर कुमायूं संभाग में खुलेगा। चार सौ पचपन करोड की लागत से मेडिकल कालेज पिथौरागढ़ में शुरू किया जा रहा है। खेल विश्वविद्यालय सहित अन्य के बारे में किसी ने नहीं सोचा है।
एक लाख करोड की योजनाओं का काम किया जा रहा है और कनेक्विटी को विकास से जोडा गया है और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। देवभूमि वीर भूमि भी है जिन्हांने मां भारती के लिए अपना बलिदान किया और एडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत भी शामिल है जो बीते दिनों हैलीकाप्टर दुर्घटना में निधन हो गया और कांग्रेस पार्टी व ने जनरल रावत का अपमान किया है और फौज की सेवा नहीं राष्ट्र के प्रति कार्य करना है और विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इस पार्टी के युवराज अनर्गल बाते करते है। उत्तराखंड में कुर्सी को लेकर बवाल किया गया और उत्तराखंड बनाने का विरोध किया और उत्तराखंडियत यह पार्टी कभी नहीं दे सकती है और दिल्ली वाले परिवार को अहमियत दी है और फिर अपने परिवार की। पापी हाथ का साथ देना चाहिए या नहीं तो जवाब आया नहीं। भ्रष्टाचार के काले हाथ वाले है और एक अन्य दल ने साथ दिया है और झाडू चलाने का काम किया गया है और सेना के कार्य पर सवाल उठाये है। हर विभाग से दस सालों का रोडमैप तैयार किया है और एक विजन बनाकर राज्य का विकास कर रही है राज्य की डबल इंजन की सरकार। राज्य की जनता एक बार फिर से भाजपा की सरकार चाहता है। 2०25 तक भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है और उत्तराखंड के विकास के लिए आगे बढना है और संघर्ष व सेवा के प्रति कार्य करती आ रही है। मैं पथिक हूं, पथ मेरा कर्म सिखलाता मुझे, हूं किनारे पर खडा हूं। इस अवसर पर राज्यपाल सेनि ले जनरल गुरमीत सिंह, रक्षा राज्य मंत्री मंत्री अजय भटट, तीरथ सिंह रावत, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, डा. रमेश पोखरियाल निशंक आदि अन्य नेतागण व जनता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY