मुख्यमंत्री ने किया भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित

0
119

देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक भेंट कक्ष में भारत के बैटमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित कर उन्हें 15 लाख की धनराशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन के माता पिता को भी इस अवसर पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन ने विश्व बैडमिंटन चौंपियनशिप में पदक जीतकर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सेन आगामी विश्व बैडमिंटन चौंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करें तथा लक्ष्य सेन उस लक्ष्य को प्राप्त करें इसकी हम सब कामना करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों एवं खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति-2०21 लागू की गई है। राज्य में महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जायेगी ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ सकें। खेल नीति में खिलाडिय़ों के उन्नयन, खेल प्रतिभाओं को तलाशने, निखारने व उभारने, खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, खिलाडिय़ों के नियोजन, सामान्य आहार के साथ-साथ बेहतर डाइट की व्यवस्था, खिलाडिय़ों के लिए रोजगार के अवसर तथा सम्बंधित पूर्ण सुविधाएं प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। युवाओं में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। राज्य के हर ग्राम पंचायत में ÓÓस्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखंडÓÓ योजना के अन्तर्गत ओपन जिम खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खिलाडिय़ों का दैनिक भत्ता बढ़ाने के साथ ही महिला खिलाडिय़ों के खेल कौशल विकास हेतु जनपद उधमसिंह नगर में महिला स्पोट्र्स कॉलेज स्थापित किया जाएगा। नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाडिय़ों को उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। महाविद्यालयों, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 5 प्रतिशत का उत्कृष्ट खिलाड़ी खेल कोटा प्रदान करने, नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को भी एशियन, कामनवेल्थ, वल्र्ड, ओलंपिक पदक विजेताओं की भांति सरकारी सेवा प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों का आहवान किया कि उन्हें अपनी मेहनत, मनोयोग एवं संकल्प के साथ मैदान में जीतकर आसमान छूने के लिये प्रयत्नशील बनना होगा।

LEAVE A REPLY