बिखरने नहीं देंगे धामी

0
120

हरक को मनाने में पुष्कार की भूमिका अहम
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने जब से सत्ता की बागडोर अपने हाथों में ली है तब से वह पार्टी और संगठन को एक सूत्र में संजोने का काम कर रहे है। एक ओर जहां वह राज्य को विकास की नई उंचाईयों पर पंहुचाने के कार्य में जुटेे हुए है, वहीं दूसरी ओर वह पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने साथ जोड़ने के अभियान में भी जुटे हुए है। उनका एक ही ध्येय है कि वह अपनी पार्टी को बिखरने नहीं देंगे। हाल ही में हुए हरक सिंह रावत प्रकरण में यह नजर आया कि वन मंत्री कैबिनेट के फैसलों को लेकर नाराज थे और उनकी नाराजगी इतनी बढ़ गई कि वह पार्टी व पद से इस्तीफा देने का मन भी बना चुके थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी मैदान में उतरे और उन्होने मामले को शांत कराकर ही दम लिया। हर मौके में अपनी काबलियत का परिचय देते हुए धामी खुद को एक सशक्त नेता के रूम में उत्तराखण्ड में स्थापित कर रहे है जिनका यह उद्देश्य है कि वह भाजपा को मजबूत बनाएंगे और बिखरने नहीं देंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने अल्प समय के कार्यकाल में उत्तराखण्ड को अनेकों सौगातों से नवाजा हैं। उत्तराखण्ड को विकास की धारा से जोड़ते हुए उन्होंने कई ऐसे काम किए हैं जिनकी संभवतः कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। राज्य के कई विभागों मंे जो भर्तियां पिछले लंबे समय से अधर में लटकी हुई थी, उनको मुख्यमंत्री धामी ने हरी झंडी दिखाई। पुलिस विभाग में भर्तियांें को लेकर पिछले लंबे समय अल्प विराम लगा हुआ था, जिसको हटाकर मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। प्रदेश के प्रत्येक तबके लिए विकासपूर्ण रखने वाले मुख्यमंत्री धामी ने जहां खुद की शख्सीयत को मजबूत और हरदिल अजीज बनाया है वहीं उनकी कार्यशैली उनकी पार्टी के लिए भी संजीवनी का कार्य कर रही है। सीएम धामी ने सत्ता संभालने के बाद से ही सिर्फ और सिर्फ इसी बात पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित किया हुआ है कि कैसे उत्तराखण्ड भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जाए और अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वे कोई कसर छोड़ने को तैयार नहीं है। वहीं अब जिस प्रकार से उन्होंने हरक प्रकरण को संभाला है, उससे उनका कद पार्टी हाईकमान की नजरों और बढ़ गया है।

LEAVE A REPLY