मांगों के निदान को सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों का धरना

0
122

देहरादून(संवाददाता)। ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक रिटायरीज एसोसिएशन के आहवान पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा धरना एवं प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज किया और कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा।
यहां इलाहाबाद बैंक रिटायरीज एसोसिएशन उत्तराखंड के बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने घंटाघर स्थित इंडियन बैंक पूर्व में इलाहाबाद के कार्यालय के बाहर एसोसिएशन के उत्तराखंड के सदस्यों ने अध्यक्ष राम चन्दर शर्मा के नेतृत्व में इकटठा होकर मांगों के समाधान के लिए जमकर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इंडियन बैंक प्रबंधन द्वारा इलाहाबाद बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों से भेदभाव किया जा रहा है जिसे बंद किये जाने की आवश्यकता है और यह भेदभाव बंद नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 1०वें एवं 11वं द्विपक्षीय समझौते के अनुसार स्टेगनेशन इंक्रीमेंट का अविलम्ब भुगतान किया जाये और इलाहाबाद बैंक रिटायरीज एसोसिएशन द्वारा प्रत्येक छह मा के अंतराल में नियमित वार्ता की जाये। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा और जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी इंडियन बैंक प्रबंधन तंत्र की होगी।
इस अवसर पर प्रदर्शन के पश्चात डेलिगेशन ने मंडलीय कार्यालय में जाकर जोनल मैनेजर को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में चेयरमैन राज कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार अरोड़ा, देवेन्द्र कांडपाल, आर के बडोला, नवीन उनियाल, दुर्गा प्रसाद पंत, वी एस रावत, दीपक कुकरेती के साथ राजन पुण्डीर, ललित मोहन भट्ट आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY