मेरे भाई पुष्कर को दो बहिनों जीत का आशीर्वाद

0
162

बागेश्वर(संवाददाता)। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सबसे पहले देवभूमि उत्तराखंड के इस तपोभूमि को प्रणाम किया और विजय संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है और बागनाथ मंदिर से यात्रा हो तो उसे कोई रोक नहीं सकता है। भगवान शिव की धरती और शिव का आशीर्वाद जिसके पास होता है उसकी जीत होती है। उन्होंने कहा कि मेरे भाई पुष्कर को बहिनों जीत का आशीर्वाद दें।
यहां बागेश्वर में बागनाथ मंदिर के विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने कुली बेगार प्रथा के खिलाफ आंदोलन किया और देश ही नहीं पूरे विश्व में एक पहचान बनी और अंग्रेजों से लडे और देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है उत्तराखंड पुष्कर सिंह दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगें तो उत्तरायणी मेले में आमंत्रित करेंगें। उन्होंने कहा कि बागनाथ मंदिर में जनता का आशीर्वाद लेने के लिए आये है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य की मांग को पूरा किया और भाजपा ने राज्य बनाया है और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड, झारखंड व छत्तीसगढ़ बनाने का काम किया और कांग्रेस की सरकार ने तेलंगाना राज्य बनाना था और कांग्रेस के सांसद विरोध करते थे और राज्य बनाना चाहती थी और लेकिन बनान नहीं पाई और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने तीन राज्य बनाये और प्रधानमंत्री ने विकास को बढाया और देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास चलता रहेगा और एक लाख हजार रूपये के प्रोजेक्ट उत्तराखंड में चल रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क रेल सहित अनेकों विकास के कार्य हो रहे है और केन्द्र के माध्यम से विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने आई आपदा तो साथ मेुं खडी हुई भाजपा और कोविड भी एक चुनौती है और विदेशों में यह रूकने का नाम नहीं ले रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉकडाउन लगाया और कांग्रेस के समय में 4० साल तक वैक्सीन लाई जाती थी और मोदी सरकार ने आत्म निर्भर भारत का नारा दिया और दो दो वैक्सिंग बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सौ फीसदी वैक्सीन लगाने का काम किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैक्सीन बनाई भी 12० करोड़ भारतीय को नि:शुल्क वैक्सीन लगाने का काम किया। मोदी जी को जय श्री राम के नारे लगाये। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिला शक्ति सबसे बड़ी ताकत है और पशुपालन व धार्मिक कार्य के साथ राजनैतिक रैलियों में शामिल होती है। पहाड का नौजवान देश की सीमा पर जाकर देश की रक्षा करता है और उन्होंने बहिनों से कहा कि मेरे भाई युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आशीर्वाद दे और इसी प्रकार से कार्य करते रहें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद अजय टम्टा सहित स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY