विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीदों को अर्पित किये श्रद्धासुमन

0
138

देहरादून(नगर संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के मौके पर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए है। राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के साथ प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।
वहीं कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि 1971 के युद्ध में जिस बहादुरी से हमारे वीर सपूतों ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया उसको भुलाया नही जा सकता।
उन्होंने कहा कि वहीं मौजूदा समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेना और भी ज्यादा मजबूत हुई है। जिसके चलते भारत देश विश्व में और भी ज्यादा मजबूत हुआ है।

LEAVE A REPLY