दो तीन उद्योगपतियों के लिए चल रही केन्द्र सरकार

0
161

नगर संवाददाता
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि हमारा और आपका कुर्बानी का रिश्ता है और मैंने पिता को खोया और भाई को खोया, सब लोग जानते है कि जिस परिवार ने ऐसी कुर्बानी नहीं दी उनको यह बात समझ नहीं आती है। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केवल केन्द्र सरकार दो तीन उद्योगपतियों के लिए ही चल रही है और इन उद्योगपतियों को धन देने से उत्तराखंड का विकास आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक केन्द्र में भाजपा की सरकार है तब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों के हितों की पूर्ण रूप से रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी व महंगाई हम सबके सामने है।
यहां परेड ग्राउंड में उत्तराखंड विजय सम्मान रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार में आज देश को बांटा जा रहा है और और देश को कमजोर किया जा रहा है तथा एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाया जा रहा है और किसानों के लिए लाये गये तीन काले कृषि कानूनों का कांग्रेस, किसानों एवं अन्य विपक्षी दलों ने जमकर विरोध किया तो एक साल बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोलते है कि गलती हो गई माफी मांगता हूं और इस आंदोलन में देश भर में सात सौ किसान शहीद हो गये और भाजपा के लोग संसद में कहते है कि एक भी किसान शहीद नहीं हुआ है और जब मैंनें संसद में आंकड़े प्रस्तुत किये।
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए तीन काले कृषि कानूनों के पीछे भी एक साजिश थी ओर यह बिल दो तीन उद्योगपतियों की मदद करने वाले थे वह कानून किसानों को पूरी तरह से खत्म करने वाले थे और पंजाब सरकार ने शहीद किसानों के परिजनों को कम्पनसेंस दिया लेकिन केन्द्र सरकार ने एक भी शहीद किसान के परिवार को कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, गलत जीएसटी, कोरोना संक्रमण काल में केन्द्र की सरकार ने उद्योगपतियों के टैक्स को माफ किया लेकिन मजदूरों को बस व ट्रैन का टिकट तक नहीं दिया गया और छोटे व्यापारियों, किसानों व मजदूरों पर दो तीन उद्योगपतियों का आक्रमण है और उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी पूंजीपतियों के लिए है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इम्पलीमेंटल है और जिससे लोग पलायन कर रहे है और उत्तराखंड में रोजगार क्यों नहीं मिल सकता है और इन लोगों से सवाल पूछने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक केन्द्र में भाजपा की सरकार रहेगी तब तक पेट्रोल, डीजल एवं रसोई के दाम जायेंगें और न ही केन्द्र युवाओं को रोजगार दे पायेगा और यह देश को बांटते है और देश की आर्थिक शक्ति को कमजोर कर रहे है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों से 1० लाख करोड़ रूपयों से अरबपतियों का कर्जा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माफ किया है और आज इंटरनेशनल बाजार में तेल के दाम कम है और हिन्दुस्तान सबसे ज्यादा टैक्स दे रहा है और यह सब अरबपतियों की जेब में जा रहा है तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्योगपतियों के लिए मार्केटिंग कर रहे है।
उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान मजबूत हो रहा है यह मत सोचे और आज देश को कमजोर किया जा रहा है और राफेल, हवाई जहाज व हैलीकाप्टर खरीदने से देश मजबूत नहीं होता। उन्होंने कहा कि देश का नागरिकों व जनता बिना डरे काम कर सकती है तब देश मजबूत होगा। बांग्लादेश की लड़ाई के समय देश मजबूत था सेना व सरकार के बीच जबरदस्त रिश्ता था और एक दूसरे का आदर करते थे, हिन्दुस्तान की अर्थ व्यवस्था मजबूत थी और जिसका परिणाम है कि 13 दिन में पाकिस्तान ने भारत की सेना के समक्ष घुटने टैक दिये और पाकिस्तान को हटाया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर युद्ध सालों साल चलता है और अमेरिका ने अफगानिस्तान को हराने के लिए 2० साल लगा दिये। उन्होंने कहा कि हमें भूलना नहीं चाहिए की 1971 के युद्ध को और इस युद्ध को गहराई से समझलना चाहिए और एकतरफ हिन्दुस्तान, एक आवाज में खडा हो जाता। हर व्यक्ति हर जात धर्म नेएक साथ मिलकर पाक को हराया और लोगों ने घर से सोना सरकार को दिया, सेना ने ऐतिहासिक काम किया और यदि हिन्दुस्तान के लोग एक दूसरे से लड़ते तो 13 दिन में युद्ध नहीं जीत सकते थे, पाकिस्तान बंटा हुआ था ईस्ट व वेस्ट पाकिस्तान में और आपस में झगड रहे थे तो उस समय देश एकजुट रहा और युद्ध पर 13 दिन में विजय प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हजारों सैनिक परिवारों ने अपने पिता व चाचा आदि को खोया है जो शहीद हुए है और आज दिल्ली में 16 दिसम्बर 1971 के युद्ध का एक कार्यक्रम चल रहा है उसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का नाम तक नहीं है क्योंकि सच्चाई से सरकार डरती है और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश के लिए खून दिया और जब वह पढ़ते थे तो तब उन्हें बताया गया था कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को 32 गोलियां लगी है तो वह उस दिन को कैसे भूल सकते है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव आने वाले है और बेरोजगारी व महंगाई सब आपके सामने है। उन्होंने कहा कि जिस गंगा में सभी लोग स्नान करते है और बीते दिनों उस गंगा में केवल देश के एक व्यक्ति ही स्नान कर सकता है वह है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, क्योंकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी गंगा में स्नान करने की इजाजत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने प्यार से मेरी बात सुनी नमस्कार व जयहिंद। इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द कुंजवाल, पूर्व मंत्री हरीशचन्द दुर्गापाल, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, मनीष खंडूरी, भुवन कापडी, संजीव आर्य सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इससे पूर्व मंच पर पहुंचने पर राहुल गांधी एवं अन्य कांग्रेसजनों ने देश के सीडीएस जनरल स्वर्गीय बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई और इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने राहुल गांधी का स्वागत किया और पूर्व सैनिकों ने आर्मी कैप पहना कर राहुल गांधी का स्वागत किया और 1971 युद्ध के वीर सैनिकों व उनके परिजनों को राहुल गांधी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मंच का संचालन राजीव जैन, राजेश धर्माणी, संग्राम सिंह पुंडीर ने संयुक्त रूप से किया।

LEAVE A REPLY