मोदी परीक्षा में पुष्कर अव्वल

0
198

मुख्य संवाददाता
देहरादून। संसार में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डंका आज भी उसी तरह से पिट रहा है जैसा 2०14 के लोकसभा चुनाव के बाद दिखाई दे रहा था। उत्तराखण्ड के लिए कितना सौभाग्य है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कि भ्रष्टाचार व घोटालों के खिलाफ हमेशा सख्त रूख अपनाकर रखते हैं उन्होंने उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच माह के कार्यकाल का सिलसिलेवार लेखा-जोखा बनारस की धरती पर परखा तो मोदी की परीक्षा में पुष्कर अव्वल नजर आये और यही कारण रहा कि नरेन्द्र मोदी ने काशी विश्वनाथ की धरती से एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी को अपना बडा आशीर्वाद दिया और साफतौर पर पुष्कर सिंह धामी को बोला कि स्वच्छता के साथ उनके सत्ता चलाने के रूख से वह इतने प्रसन्न हैं कि वह 2०22 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनके साथ एक सखा के रूप में खडे रहेंगे। प्रधानमंत्री का यह आशीर्वाद इस बात का परिचायक है कि 2०22 में पुष्कर सिंह धामी को सत्ता में वापसी के लिए नरेन्द्र मोदी खुद चुनावी रणभूमि सम्भालकर एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी को पांच साल के लिए राज्य का मुख्यमंत्री बनाने के लिए आगे खडे हुये दिखाई देंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय काशी दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने तमाम बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक भी की बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपना काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाया बताया जा रहा है कि अपने 5 महीने के कार्यकाल में जो भी कार्य किए गए हैं जो भी सरकार द्वारा फैसले लिए और फैसले बदले गए हैं उन सब का एक-एक बिंदुवार लेखा-जोखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुष्कर सिंह धामी ने दिया जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई है। पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में किस तरह से पार्टी साथ का आंकड़ा पार कर सकती है इसको लेकर भी लिखित में पूरी जानकारी दी है। पुष्कर सिंह धामी ने अब तक अपनी जो राजनीतिक पारी राज्य के अन्दर खेली है उसका सारा लेखा-जोखा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हमेशा मिलता रहा है और बनारस में प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के बाद पुष्कर सिंह धामी ने पांच माह में राज्य के अन्दर किये गये हर कार्य का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुष्कर ंिसह धामी की स्वच्छ प्रशासन देने की रणनीति से बेहद खुश दिखाई दिये और पुष्कर सिंह धामी के रिपोर्ट कार्ड को भांपकर नरेन्द्र मोदी ने उन्हें सौ में सौ अंक दिये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी इस बात का आभास है कि मात्र पांच माह किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री के लिए राज्य में विकास करने के लिए कम होते हैं इसलिए उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को खुला आशीर्वाद दिया है कि वह राज्य में किसी की भी परवाह किये बगैर अपने शासन को स्वच्छता के साथ चलाते रहे और विधानसभा चुनाव में वह उनके साथ खडे हुये हैं। आधा दर्जन से अधिक बार पुष्कर सिंह धामी को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद मिलना साफ संकेत दे रहा है कि पुष्कर सिंह धामी नरेन्द्र मोदी के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में एक बडे विजन के तहत अपने कदम आगे बढा रहे हैं और उनका साफ संकल्प है कि राज्य में भ्रष्टाचार व घोटाले करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा और राज्य को शहीद आंदोलनकारियों के सपनों का प्रदेश बनाना ही उनका एकमात्र विजन है इस विजन के लिए चाहे उन्हें कितनी भी बडी कुर्बानी क्यों न देनी पडे वह अपनी डगर से पीछे नहीं हटेंगे।

LEAVE A REPLY