319 नौजवान अफसर बने भारतीय सेना का हिस्सा

0
121

देहरादून(संवाददता)। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग भरते ही 319 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए और इसके साथ ही 68 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने परेड की सलामी ली और कहा कि स्वर्गीय सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने भी यहीं से प्रशिक्षित हुए थे। यहां प्रात: आठ बजकर 5० मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड की शुरूआत हुई और कंपनी सार्जेट मेजर प्रफुल्ल शर्मा, धनंजय शर्मा, अमित यादव,जय मेरवाड,आश्य ठाकुर, प्रद्युमन शर्मा, आदित्य जानेकर व कर्मवीर सिंह ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। आठ बजकर 55 मिनट पर एडवांस काल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार असीम हिम्मत और हौसले के साथ कदम बढाते परेड के लिए पहुंचे। इसके बाद परेड कमांडर अनमोल गुरुंग ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली। कैडेट्स के शानदार मार्च पास्ट से दर्शक दीर्घा में बैठा हर एक शख्स मंत्रमुग्ध हो गया।
इस अवसर पर आईएमए की पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को याद किया। उन्होंने कहा कि हमारा झंडा हमेशा ऊंचा रहेगा, क्योंकि दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत जैसे बहादुर यहीं से प्रशिक्षित हुए थे। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कैडेटों को ओवरआल बेस्ट परफार्मेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। अनमोल गुरुंग को स्वार्ड आफ आनर एवं स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।जबकि तुषार सपरा को रजत व आयुष रंजन को कांस्य पदक मिला। कुणाल चौबीसा ने सिल्वर मेडल (टीजी) हासिल किया।
इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट भूटान के सांगे फेनदेन दोरजी चुने गए। चीफ आफ आर्मी स्टाफ बैनर केरेन कंपनी को मिला। इस अवसर पर पासआउट कैडेटों में उत्तर प्रदेश 45, उत्तराखंड 43, हरियाणा 34, बिहार 26, राजस्थान 23, पंजाब 22, मध्य प्रदेश 2०, महाराष्ट 2०, हिमाचल प्रदेश 13, जम्मू कश्मीर 11, दिल्ली 11, तमिलनाडु 7, कर्नाटक 6, केरल 5, आंध्र प्रदेश 5, चंडीगढ 5, झारखंड , पश्चिम बंगाल 3, तेलंगाना 3, मणिपुर 2, गुजरात 2, गोवा 2, उड़ीसा 2, असम 2, मिजोरम 2, छत्तीसगढ 2, मिजोरम 2 शामिल रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आरट्रैक कमांडर ले जनरल राज शुक्ला, आईएमए कमान्डेंट ले जनरल हरिंदर सिंह,डिप्टी कमान्डेंट मेजर जनरल आलोक जोशी समेत कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY