आप प्रदेश प्रभारी मोहनिया का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

0
114

देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आहवान पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के खिलाफ दिये गये  बयान की कडे शब्दों में निन्दा करते हुए आप प्रभारी का पुतला फूंका और उनसे राज्य के दलित समाज समाज से मॉफी मांगने की मांग की गई
यहां महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में इकटठा हुए और वहां से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्ले हॉल चौक पहुंचे और पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस अवसर पर लालचन्द शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री यशपाल आर्य पर की गई अनर्गल बयान बाजी का पुरजोर विरोध किया गया है और विरोध में नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, मूल साधनों व आप लोगों की बढ़ती समस्याओं पर विचार रखने के विपरीत दूसरों पर अनर्गल बयान व टिप्पणी करने का कार्य कर रही है जो कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा को दर्शाती है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि प्रदेश भर में बढ़ रही समस्याओं के निदान के लिए कांग्रेस पार्टी निरंतर कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी, परंतु आम आदमी पार्टी व अन्य विपक्ष पार्टी जनता में फूट डालने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आप प्रभारी को दलितों से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान पुतला फूंकने वालों में प्रदेश सचिव ओमप्रकाश वाल्मीकि, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष डॉ.विजेंद्र पाल, नागेश रतूड़ी, पार्षद देविका रानी, रीता रानी, अर्जुन सोनकर, रमेश कुमार मंगू, मुकेश सोनकर, अल्ताफ खान, वीरेंद्र, पोखरियाल, गौरव चौधरी, अमी चंद सोनकर, अजय बेनवाल, अरुण शर्मा सौरभ नौटियाल, संदीप चमोली, नवीन, आयुष सेमवाल, सनी कुमार, शंकर, हरेंद्र चौधरी, संदीप धुनिया, अनिल बस्नेत, शिव कुमार, सूरज थापा, दीपक थापा, अनुराग मित्तल, सूरज सिंह नेगी, जितेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY