सचिवालय कूच कर रहे प्रशिक्षित बेरोजगारों को पुलिस ने रोका

0
124

देहरादून(संवाददाता)। प्रत्येक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शरीरिक शिक्षक व्यायाम के रूप में नियुक्ति प्रदान किये जाने की मांग को लेकर बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन से जुडे बेरोजगारों ने राजधानी में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन कर सचिवालय कूच किया और जहां पर पुलिस ने सभी को कनक चौक पर बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक होने के बाद सभी वहीं पर धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर अपने आंदोलन को तेज करने की धमकी दी। बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
यहां बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन से जुडे बेरोजगार भाजपा के महानगर कार्यालय परेड ग्राउंड में अध्यक्ष जगदीश चन्द्र पांडेय के नेतृत्व में इकटठा हुए ओर वहां से अपनी मांगों के के समाधान के लिए प्रदर्शन करते हुए नियुक्ति प्रदान किये जाने की मांग को लेकर बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन से जुडे बेरोजगारों ने राजधानी में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन कर सचिवालय कूच किया और जहां पर पुलिस ने सभी को कनक चौक पर बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक होने के बाद सभी वहीं पर धरने पर बैठ गये।
इस अवसर पर प्रशिक्षितों ने कहा कि प्रदेश में आचार संहिता लगने से पूर्व उनकी मांगों का समाधान किया जाये अन्यथा आत्मघाती कदम उठाया जा सकता है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रशिक्षित बेरोजगारों ने कहा कि प्रत्येक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शरीरिक शिक्षक व्यायाम के रूप में नियुक्ति प्रदान किये जाये और कक्षा छह से आठ में व्यायाम शिक्षक के रूप में नियुक्ति अनिवार्य की जाये। इस अवसर पर प्रशिक्षित बेरोजगारों ने कहा कि लगातार आश्वासन दिये जाने के बाद भी आज तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया है जिससे उनमें रोष बना हुआ है। प्रशिक्षित बेरोजगारों का कहना है कि शारीरिक शिक्षा विषय को कक्षा एक से 12 तक अनिवार्य विषय बनाया जाये और उत्तराखंड राज्य के प्रशिक्षित बेरोजगारों को हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट यानि 42 वर्ष से बढाकर 45 वर्ष किया जाये। उनका कहना है कि आंदोलन को तेज किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रशिक्षितों ने कहा कि अब आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस अवसर पर प्रशिक्षितों ने कहा कि लगातार उनके हितों के साथ कुठाराधात किया जा रहा है जो चिंता का विषय है। इस अवसर पर अनेक प्रशिक्षितों ने संबोधित करते हुए शीघ्र ही मांगों का निस्तारण किये जाने की बात कही लेकिन कार्यवाही नहीं की गई है जो चिंताजनक है। इस अवसर पर प्रशिक्षितों ने कहा है कि जल्द ही मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र किया जायेगा। इस अवसर पर शीघ्र ही समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इस अवसर पर प्रशिक्षितों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कार्यवाही किये जाने की मांग की गई। बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। इस अवसर पर जगदीश चन्द्र पांडेय, माया जोशी, सुमन नेगी, हरीश पंवार, कीर्ति राणा, संजय कुमार, हरेन्द्र खत्री, मातवर सिंह, राजेन्द्र सिंह पंवार, प्रदीप कुमार, पंकज, राजू, अनूप, अनूत तिवारी, सविता भटट, प्रसन्न्ता पंवार, जगमोहन रावत, जगवीर बुडेरा, सुमन सिंह, शमीम अहमद, दीपक डंगवाल सहित अनेकों प्रशिक्षित बड़ी संख्या उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY