पुष्कर सखा को फिर मोदी का मिला दिव्य आर्शीवाद

0
176

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में पांच साल से भाजपा की सरकार चल रही है लेकिन दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में कभी भी देश के प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड में उन्हें कोई तज्वो नहीं दी और इन पूर्व मुख्यमंत्रियों की कार्यशैली से वह हमेशा खिन्न ही दिखाई दिये लेकिन जब से राज्य में पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बने हैं तो एक के बाद एक पुष्कर सिंह धामी को देश के प्रधानमंत्री का खुला आर्शीवाद मिल रहा है और यह आर्शीवाद जिस रूप में उन्हें खुले रूप से दिया जा रहा है उससे साफ संकेत मिलते हैं कि राज्य में भाजपा का कोई भी राजनेता अगर पुष्कर ंिसह धामी के चुनावी रण में उनके साथ भीतरघात करने का दुसाहस करेगा तो उसकी राजनीति पर हमेशा के लिए ग्रहण लग जायेगा। केदारनाथ में पुष्कर सिंह धामी को नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से आर्शीवाद देकर अपना सखा कहा उसने तो उत्तराखण्ड की राजनीति में एक नई हलचल मचा दी और उन राजनेताओं की नींद उडा दी जो भविष्य में भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री बनने का सपना पाले हुये थे। विधानसभा चुनाव से पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज परेड ग्राउण्ड में हजारो करोड की योजनाओं का शिलान्यास कर एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही सरकार की पीठ थपथपाई और पुष्कर सिंह धामी को फिर से अपना आर्शीवाद दिया उससे कांग्रेस की नींद उड गई और उन्हें इस बात का इल्म हो गया कि यह चुनाव राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही लडेंगे और जब चुनावी रण में नरेन्द्र मोदी आगे आयेंगे तो उत्तराखण्ड की जनता एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री पर अपना विश्वास जताकर पुष्कर सिंह धामी को पांच साल के लिए फिर राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का आर्शीवाद दे सकती है ऐसे संकेत आज की चुनावी भीड में आवाम का मिजाज देखकर साफ नजर आ गया।
धामी ने चार माह के कार्यकाल में प्रधानमंत्री को इस कदर खुश कर दिया है जैसे एक पुत्र की सफलता पर पिता प्रसन्न होता है। धामी को जोश साढ़े चार साल से मायूस पड़े कार्यकर्ताओं में भी जोश भरने का करता हैं। धामी सरकार की योजनाएं व केंद्र सरकार की योजनाओं के तालमेल से राज्य को बड़ा लाभ मिलता दिख रहा है। प्रदेश में बढ़ते पलायन पर बहुत हद तक अंकुश भी लगा है। राजनीतिक गलियारों में धामी को लेकर जो उत्साहपूर्ण चर्चा है उसी के कारण प्रधानमंत्री पूरा चुनाव धामी को आगे रखकर ही लडऩे वाले हैं। प्रधानमंत्री को पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड को लेकर जो उनका रॉड मैप है उसे धामी ही पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री प्रदेश के लगभग सभी दिग्जज भुवनचन्द्र खंडूरी, निशंक, त्रिवेन्द्र व अजय भट्ट तक सभी को परख चुके हैं इसीलिए युवा विधायक पर दांव खेला ओर सफलता के लक्ष्य को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री का यूँ धामी की बार बार पीठ थपथपाना उनके भरोसे की जीत का ही नजारा है।

LEAVE A REPLY