.0केन्द्रीय मंत्री व सीएम पहुंचे परेड ग्राउण्ड, लिया जायजा

0
125

देहरादून(संवाददाता)। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड पहुंचे और उन्होंने पीएम मोदी की कल चार दिसम्बर को होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह रैली ऐतिहासिक होगी।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता में उत्साह है। उन्होंंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की इस रैली के बाद फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव का प्रधानमंत्री चुनाव का भी शंखनाद करेंगें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा करोड़ों रूपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं जनता में काफी उत्साह है और निश्चित तौर पर यह रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि उनके समक्ष 2०22 के विधानसभा की चुनौती भी है और भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इस रैली से भाजपा का चुनाव के लिए शंखनाद होगा। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार सत्तासीन होगी। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार लगातार परेड ग्राउंड में चल रहे कार्यों पर अपनी नजर रखे हुए है और लगातार अधिकारियों को निर्देशित कर रहे है।

LEAVE A REPLY