प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत की तैयारियां हुई तेज

0
254

देहरादून(संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत की तैयारियां तेज कर दी गई है और धामावाला वार्ड 26 में रईस अंसारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय भारतीय राष्ट्र भक्तों में खुशी की लहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर पत्रक बांटते और आतिशबाजी करते हुए की गई और स्वागत को तेज करने की व्यापक रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर राष्ट्रभक्त भाजपा पूर्व पार्षद प्रत्याशी रहे रईस अंसारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं विश्व के सबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा राष्ट्र से प्रेम करने वाले क्षेत्रवासी, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है जो के अधिक से अधिक संख्या में अपने नेता की एक झलक पाने के लिए चार दिसम्बर का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चार दिसम्बर का दिन होगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वेलकम होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद होगा। उन्होंने कहा कि उस प्रधानमंत्री का धन्यवाद होगा जिन्होंने हर गरीब के घर में अनाज पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्री अनाज पहुंचाया है वैक्सीन दी है धन्यवाद मोदी स्वागत है भाई स्वागत है मोदी का स्वागत है के नारे भी लगाये गये और स्वागत की तैयारियां तेज कर दी गई है। इस अवसर पर कार्यक्रम में सिमरनजीत सिंह जतिन खुराना दिनेश अरोड़ा सुमित सहगल जतिन अमजद असद राकेश सरना बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं देश भक्त मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY