देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी दीपिका पांडे ने कहा कि घोषणा पत्र को लेकर घोषणा पत्र बनाने से पहले आम जनता के बीच जाकर कांग्रेस ने समस्याएं और मुद्दे जाने और उन मुददों को प्रतिज्ञा पत्र में समाहित किया जायेगा और इसे प्रतिज्ञा पत्र नाम दिया गया है।
यहां कांग्रेस भवन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता के बीच जाकर लोगों की समस्यायें सुनी और उनसे मुददों पर बातचीत की और उन्हीं मुददों को समाहित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिज्ञा पत्र बनाने का काम लगातार जारी है और 67० स्थानों पर रात्रि प्रवास कर लोगों से फीड बैक लिया गया है। नवप्रभात ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और जनता की उम्मीदों के अनुसार प्रतिज्ञा पत्र बनाने की कोशिश होगी। इस अवसर पर घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने जानकारी दी है कि तीन चरणों में कांग्रेसी नेता आम जनता के बीच गए और 67० न्याय पंचायतों में जनता के बीच बैठकर सुनी समस्याए और उनके सुझाव लिये गय। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र बनाने से पहले आम जनता से सीधा संवाद कर सुझाव लिए जा रहे ह। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रतिज्ञा पत्र बनाने के लिए 35 टीमें सभी 7० विधानसभा क्षेत्र में जाएंगी और उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मैनिफेस्टो को प्रतिज्ञा पत्र नाम दिया गया है। इस अवसर पर वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, नवप्रभात सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
