द्वाराहाट पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर वापस करवाये 8० हजार

0
190

अल्मोडा(संवाददाता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट ने कहा है कि किसी भी प्रकार के अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करने के लिए जनता से अपील की है और कहा कि क्लिक नहीं करने से हीरे बनेंगें और जानकारी लीक होने से खाता जीरो हो जायेगा और इसके लिए सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि साईबर ठगी की शिकार महिला की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 8० हजार रूपये वापस कराये गये है और 2० हजार वापसी के लिए कार्यवाही गतिमान है और रकम वापस पाकर महिला के खुशी से झूम उठी।
उन्होंने कहा कि दीप्ति निवासी द्वाराहाट द्वारा द्वाराहाट थाने में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन के जरिये अपने आप को पड़ोसी बताकर आवश्यक कार्य के लिए 1० हजार रुपये की आवश्यकता होने के कारण मदद करने का आग्रह किया गया, तथा एक लिंक भेजकर लिंक के जरिये भुगतान करने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा विश्वास में आकर साइबर ठग द्वारा प्रेषित लिंक पर क्लिक करने पर शिकायतकर्ता के बैंक खाते से एक लाख रुपए की धनराशि का आहरण कर लेने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने कहा कि मामले को निकट पर्यवेक्षण में लेकर प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक मोहन सिंह सौन को त्वरित कार्यवाही कर धनराशि बरामद कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि मोहन सिंह सौन व महिला आरक्षी कौशल्या त्रिकोटी द्वारा संबंधित ऑनलाइन ऐप के नोडल ऑफिसर व बैंक के नोडल ऑफिसर से पत्राचार कर डाटा प्राप्त किया गया। उन्होंने कहा कि डाटा का विश्लेषण कर संबंधित ऑनलाइन ऐप के नोडल ऑफिसर से समन्वय स्थापित कर शिकायतकर्ता के खाते से धोखे से आहरित धनराशि में से 8० हजार रुपये वापस दिलवा दिये गये है, शेष 2० हजार रुपये वापस दिलाने की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने बताया कि अपने पैसे वापस पाकर शिकायतकर्ता दीप्ति द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा व द्वाराहाट पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा है कि वर्तमान समय में साइबर ठग सक्रिय है, आँनलाईन लेन देन करते समय सतर्क रहें, अपने खाते से सम्बन्धित गोपनीय जानकारी किसी के साथ सांझा ना करें, अंजान लिंक पर क्लिक न करें व अपनी ओटीपी, सीवीवी की जानकारी किसी अंजान व्यक्ति को न दें। उन्होंने कहा कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए जिससे वह साइबर ठगी से सुरक्षित रह सकते है।

LEAVE A REPLY