यूपीसीएल व पिटकुल चयनित बेरोजगारों का प्रदर्शन

0
146

देहरादून(संवाददाता)। यूपीसीएल व पिटकुल चयनित बेरोजगारों ने अपनी रिजल्ट जारी किये जाने की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया और हड़ताल पर बैठे है। अभ्यर्थियों ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता तो आंदोलन को तेज किया जायेगा।
यहां यूपीसीएल चयनित बेरोजगार गांधी पार्क के बाहर इकटठा हुए और अपनी मांगों के समाधान को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर उन्होंने जल का त्याग किया। इस अवसर पर बेरोजगारों ने कहा कि युवा एंट्रेंस एग्जाम में पास होने के बावजूद अगर नियुक्त न हो तो सरकार पर सवालिया निशान खड़े करता है। इस अवसर पर अभ्यर्थियों ने कहा कि यूपीसीएल पिटकुल जेई के अभ्यर्थियों द्वारा 56 दिनों के धरने और 12 दिनों की भूख हड़ताल के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं हो पाया है जो चिंता का विषय है और मुख्यमंत्री ने भी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। इस अवसर पर अभ्यर्थियों ने कहा कि यूपीसीएल तथा पिटकुल में जनवरी 2०21 को जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 252 पदों पर परीक्षा करवाई गई तथा केवल 15० पदों पर ही रिजल्ट जारी किया गया तथा 1०2 पदों को शासन अनुमति के नाम पर लटका दिया गया और इस संबंध में 56 दिन से धरने पर बैठे 1०2 अभ्यर्थी अभी भी रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बीती तीन नवंबर को अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया था की अगले हफ्ते काम हो जायेगा, लेकिन आज तक सभी अभ्यार्थी इंतजार में हैं सअब अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर जल्दी उनका रिजल्ट जारी नहीं होता तो सभी अभ्यर्थी गांधी पार्क पर हड़ताल पर बैठें हैं, और जल का पूरी तरह से त्याग किया गया है। इस अवसर पर अभ्यर्थियों ने कहा कि यूपीसीएल में जूनियर इंजीनियर के 25० पदों पर परीक्षा देकर पास कर नौकरी से वंचित रहने वाले 15० बेरोजगार युवाओं की। साल 2०17 में 25० पदों के लिए ऊर्जा विभाग में परीक्षाएं आयोजित की गई थी। उस दौरान करीब 8०००-9००० उम्मीदवारों में से 1०० उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई जबकि 15० अभ्यर्थियों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद भी नियुक्ति नहीं मिली।
इसी के चलते चार साल से इंतजार करने वाले इन बेरोजगारों ने मोर्चा खोला और धरने पर बैठ हुए है और कहा कि सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की कोई सुध नहीं ली गई है और आज धरने का 56 दिन हो गये है। इस अवसर पर धरन, प्रदर्शन व हड़ताल में बैठने वालों में प्रमुख रूप से बिचिन रावत, अखिलेश बिजल्वाण, दीक्षित जगूड़ी, अभिषेक चौहान, यशवंत सिंह, नीरज नौटियाल, मुकेश रमोला, जितेंद्र भट्ट, धीरेन्द्र राणा, विकास गुलेरिया समेत अन्य कई बेरोजगार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY