मुख्यमंत्री ने बॉलीवुड फिल्म ‘बूंदी रायताÓ के मुहूर्त शॉर्ट का किया शुभारंभ

0
151

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता रोड़ स्थित स्थानीय होटल में बॉलीवुड फिल्म ‘बूंदी रायताÓ के मुहूर्त शॉर्ट का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश दुनिया के लिए बेस्ट शूटिंग डेस्टिनेशन है, राज्य सरकार ने फिल्म निर्माताओं के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है ताकि उन्हें प्रदेश में कोई परेशानी ना हो और फिल्म शूटिंग सम्बंधी अनुमति एवं अन्य कार्य आसानी से हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिल्म नीति को भी संशोधित किया गया है जिसके बाद से प्रदेश में बड़ी तदात में फिल्मों की शूटिंग हो रही है। इस दौरान विधायक विनोद चमोली, फिल्म जगत से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY