नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने को हठधर्मिता छोड़े सरकार: गोदियाल

0
138

देहरादून(संवाददाता)। लम्बे समय से संघर्षरत प्रदेश के बेरोजगार प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश जोशी की अगुआई में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मिला और इस दौरान उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा।
यहां एनआईओएस शिक्षक प्रशिक्षु उत्तराखंड जो लंबे समय से आंदोलनरत है के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा कि प्रदेश की सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है हमने केंद्र एवम राज्य सरकार की मान्यता प्राप्त प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट जो नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफओपन स्कूलिंग से दो हजार सत्रह से दो हजार उन्नीस तक प्रशिक्षण लिया है जो कि सरकार के नियमानुसार है लेकिन सरकार हमें नियुक्ति से अलग थलग रख रही है ।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हठधर्मिता से कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है 2०17 के चुनाव में भाजपा ने प्रदेश के युवा बेरोजगारों से झूठा वादा किया था कि डबल इंजन की सरकार बनाओगे तो केंद्र सरकार के सहयोग से युवाओं को रोजगार दिया जायेगा । प्रचंड बहुमत की सरकार देने के बाद भी प्रदेश के युवाओं की उपेक्षा की गई और प्रदेश के युवाओं के साथ वादा खिलाफी की गई । उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य निर्माण की मूलभावना रोजगार की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में रोजगार के क्षेत्र में कोई कार्य नही किए गए। जिस वजह से बेरोजगारी का आंकड़ा तैईस प्रतिशत पहुंच गया । सरकारी विभागों में कोई नियुक्तियां नही की गई जिससे युवा बेरोजगारों में काफी रोष है और वो आंदोलनरत है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की जीवनदायिनी 1०8 सेवा जो कि काफी लोकप्रिय थी जिसमें काफी लम्बे समय से प्रदेश के युवा अपनी सेवाए दे रहे थे उन्हें सेवा से बहाल कर मध्यप्रदेश की कंपनी को काम दे दिया जिससे उनके सम्मुख रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया । इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में कपिल देव,पवन कैतुरा,रीना नेगी,स्वाति त्यागी,रेखा बाराकोटी , सचिन पंत, सूरज जुयाल, बीना, अभिषेक, रेखा बरकोटी, अंजली, पूजा, पवन, भावना, प्रीति, उमेश, सूरज आदि मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY