चुनाव जीतने को भाजपा ने बनाया सीक्रेट प्लान

0
142

आरएसएस कार्यालय में तैयार हुआ जीत का प्लान
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए आरएसएस ने एक बार फिर उत्तराखण्ड में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए बडा खाका तैयार कर रखा है और इसी खाके को अमलीजामा पहनाने के लिए आज राजधानी में आरएसएस कार्यालय में जीत का प्लान तैयार किया गया और यह प्लान बनाने के लिए भाजपा, आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद ने गोपनीय बैठक कर विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सीक्रेट प्लान तैयार किया है और इस प्लान को जल्द से जल्द समूचे राज्य में धरातल पर उतारने के लिए भाजपा आगे बढती हुई नजर आयेगी। संघ की चार घंटे तक चली इस सीक्रेट बैठक मंे देवस्थानम बोर्ड का मुद्दा भी उठा और आरएसएस ने चुनाव की रणनीति को देखते हुए लोकसभा, जिला व विधानसभा समन्वयक बनाये हैं और इस बैठक के प्रथम भाग में मुख्यमंत्री खुद मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड में भाजपा हाईकमान ने चुनाव से मात्र कुछ माह पूर्व तीसरी बार नेतृत्व परिवर्तन किया और सत्ता की कमान पुष्कर सिंह धामी को सौंपी जिसके बाद से पुष्कर सिंह धामी आवाम के मन में भाजपा को लेकर चली आ रही नाराजगी को दूर करने के मिशन में जुटे हुये हैं। अपने अल्प कार्यकाल में उन्होंने जिस तरह से विकास को आगे ले जाने की दिशा मंे कई फैसले कर आवाम के दिलों में भाजपा को लेकर नई उम्मीद जगाने का मिशन चला रखा है और इस मिशन में पुष्कर सिंह धामी सफल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालंाकि पुष्कर सिंह धामी को भी इस बात का इल्म है कि भाजपा अपने दम पर चुनावी रणभूमि नहीं जीत सकती इसलिए आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद व हिन्दू संगठनो के साथ एक राय बनाकर उन्हें आगे बढना है और चुनाव में किस संगठन की क्या भूमिका होगी इसको लेकर एक बडा खाका तैयार करने की रूपरेखा बनाई जाये। आज इसी रूपरेखा को बडा रूप देने के लिए राजधानी के खुडबुडा में स्थित आरएसएस कार्यालय में दोपहर एक बडी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ आरएसएस के बडे-बडे पदाधिकारी, विश्व हिन्दू परिषद समेत कुछ हिन्दू संगठन भी शामिल हुये। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी भी शामिल हुये और इस गोपनीय बैठक में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कैसे जीत हासिल करें इसको लेकर एक बडा सीक्रेट प्लान तैयार किया गया। सीक्रेट प्लान में इस बात को लेकर भी मंथन हुआ कि सरकार की उपलब्धियों को किस तरह से आवाम के बीच जल्द से जल्द पहुंचाया जाये और कहां-कहां बूथ की व्यवस्था होनी है और कितने-कितने कार्यकर्ताओं की टीम हर बूथ पर तैयार रहेगी इसको लेकर भी एक बडा फैसला बैठक में लिया गया ऐसी सम्भावनायें जताई जा रही हैं। बैठक इतनी सीक्रेट थी कि भाजपा संगठन, आरएसएस व विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों के अलावा किसी को भी बैठक में प्रवेश नहीं करने दिया गया और घंटों चली इस बैठक में इस बात को लेकर खाका तैयार किया गया कि राज्य के अन्दर किस तरह से सरकार को आगे काम करना है और कौन-कौन से ऐसे फैसले लेने होंगे जिससे कि आवाम के मन में सरकार की कार्यशैली को लेकर एक विश्वास पैदा हो सके। कुल मिलाकर कहा जाये तो आज की यह बैठक 2022 का विधानसभा चुनाव कैसे जीता जाये इसको लेकर एक बडा सीक्रेट प्लान तैयार किया गया है और इस प्लान के तहत कैसे कांग्रेस को चुनावी रण में घेरना है इसको लेकर भी लम्बा मंथन होने की चर्चायें सामने आई हैं।

LEAVE A REPLY