उत्तराखंड में ‘आपÓ की सरकार बनी तो होगी फ्र ी तीर्थ यात्रा

0
149

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखण्ड में 2०22 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी प्रमुख ने राज्य की जनता से एक के बाद एक दो बडे वायदे किये हैं और अब जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है तो आम आदमी पार्टी ने भी राज्य के अन्दर सत्ता पर काबिज होने को लेकर अपनी ताकत झोंक दी है और इसी के चलते आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार अगर प्रदेश में बनती है तो उत्तराखंड के लोंगो को दिल्ली की तर्ज पर आयोध्या के दर्शन और तीर्थ यात्रा फ्री होगी। मुस्लिम समुदाय के लिए अजमेर शरीफ और सिख समुदाय को करतारपुर साहब जाने का प्रावधान करेंगे। तीर्थ यात्रा कराएंगे।
आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव-2०22 से पहले पूरा घोषणा पत्र जारी होगा।  भाजपा और कांग्रेस के पिछले 2० साल में भृष्टाचार के अलावा कुछ नही किया है। दोनों पार्टियों के पास एक दूसरे का स्टिंग है। दोंनो पार्टियां उत्तराखंड को लूटने में लगी है। दोनों पार्टियों की नीयत नही की वह स्कूल और हॉस्पिटल बनाएंगे। आप की सरकार एक बार उत्तराखंड में आई तो सभी गरीब लोगों का भला होगा। केजरीवाल ने उत्तराखंड में वोट चैलेंज दिया है और कहा कि एक बार ‘आपÓ को वोट देने के बाद कोई भी वोटर किसी भी अन्य राजनैतिक पार्टी को वोट नहीं देगा। दिल्ली में सरकार बनाने में 7० फीसदी योगदान है। रोड पर खड़े नेता ऑटो चालकों को बुरा-भला बोलते है। जबकि एक ऑटो वाला सुबह से शाम तक आरटीओ और पुलिस वालों को पैसा बांटता है। तो पैसा कैसे कमाएगा। ऑटो चालक माफिया नही, नेता और पार्टियां माफिया है। सड़को और जमीनों को बेंचकर महल खड़े कर लिए है। दिल्ली में ऑटो चालकों की इज्जत है। दिल्ली में उलट सुलट कानूनों को उन्होंने बदल दिया है। आज अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से एक बार फिर ऐलान किया है कि राज्य के अन्दर आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई तो सरकार उत्तराखण्ड के लोगों को दिल्ली की तर्ज पर अयोध्या के दर्शन और तीर्थयात्रा फ्री करायेगी और मुस्लिम समाज के लोगों को अजमेर शरीफ और सिक्ख समुदाय को करतारपुर साहब जाने का इंतजाम करेगी। अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखण्ड की जनता से जो तीन वायदे किये हैं उस पर राज्य की जनता 2०22 के विधानसभा चुनाव में क्या फैसला लेगी यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

LEAVE A REPLY